विधायक RS बाली की माता का निधन ,दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 5 Second

 

the news warrior 

18 फरवरी 2023

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा बागवां के विधायक और पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली की माता किरण बाली का शनिवार सुबह निधन हो गया। 2 दिन पहले किरन बाली को कांगड़ा स्थित उनके आवास मजदूर कुटिया में सुबह लगभग 5:30 बजे हार्ट अटैक हुआ था।

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद एयर एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। किरण बाली पूर्व मंत्री GS बाली की धर्मपत्नी हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

 

यह भी पढ़ें : कुंडलू स्कूल के छात्रों ने मोटर , इलेक्ट्रिकल पैनल के विषयों की जुटाई जानकारी

 

मुख्यमंत्री सुक्खू समेत कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

सोमवार को स्वर्गीय किरण बाली का अंतिम संस्कार किया जाएगा। किरण बाली के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू , कांगड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन, PCC सचिव अजय वर्मा, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, केवल सिंह पठानिया, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, संजय रतन सहित अन्य नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है।

 

यह भी पढ़ें : दो दिवसीय सिरमौर दौरे पर रहेंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, सुनेंगे जनसमस्याएँ ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत

Spread the love   the news warrior  18 फरवरी 2023 चंबा : हिमाचल के चंबा-भरमौर मार्ग पर ढकोल के पास शनिवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया है । शनिवार  सुबह 10 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। वहीं, बाइक सवार दोनों युवक रावी नदी में जा […]

You May Like