THE NEWS WARRIOR
13 /09 /2022
रविन्द्र सेठी को गोली मारने के बाद ये लोग उसका मोबाइल भी अपने साथ ले गए थे
ऊना:
हरोली ब्लाक कांग्रेस के महासचिव रविन्द्र सिंह सेठी की पांच लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने पंजाब के होशियारपुर से दो लोगों को हिरासत में लिया है। दरअसल रविन्द्र सेठी को गोली मारने के बाद ये लोग उसका मोबाइल भी अपने साथ ले गए थे, जिस कारण पुलिस के राडार में ये लोग आसानी से आ गए। हालांकि घटना में पांच लोग शामिल बताए जा रहे हैं। लेकिन फिलहाल दो आरोपित पुलिस द्वारा पकड़े जाने से इस मामलें में अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बाकी तीन आरोपित भी सलाखों के पीछे होंगे। हालांकि अभी तक हत्या के कारण का भी पता नही चल पाया है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष ने इस मामले में सरकार को घेरते हुए कहा कि ये हत्याएं सोची समझी साजिश हैं।
दो कार्यकर्ताओं की भी मौत की न्यायिक जांच करने की मांग
उन्होंने कहा कानून व्यवस्था इतनी बुरी तरह लड़खड़ाई है कि सरेआम कोई गोली मारकर चला जाता है। कैसे ये पांचों लोग बंदूक साथ में लेकर घूम रहे थे। पुलिस व कानून व्यवस्था कहां है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस ये सब बर्दाश्त करने वाली नहीं है। उन्होंने दो दिन पहले कार हादसे में मारे गए दो कार्यकर्ताओं की भी मौत की न्यायिक जांच करने की मांग की है।
आरोपित जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे
एसपी ऊना ने कहा हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू की पंजाब के पुलिस प्रमुख के साथ बात हुई है व उन्होंने कार्रवाई व जांच पूरा सहयोग करने की बात कही है। डीआइजी सुमेधा द्विवेदी भी ऊना पहुंच गई हैं। पुलिस की आठ टीमें डीएसपी हरोली, डीएसपी हेडक्वार्टर व अन्य अधिकारियों की अगुवाई में कार्रवाई करने में जुटी हुई हैं। गोलियां बरसाने वाले आरोपित जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
यह भी पढ़े: