ऊना: होने वाले जीजा संग भागी नाबालिग साली, जाने क्या है पूरा मामला

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 47 Second

THE NEWS WARRIOR
30 /04 /2022

शादी से चार दिन पहले होने वाला जीजा अपनी नाबालिग साली को ही ले गया भगाकर

अम्ब क्षेत्र के एक लड़के की हरोली क्षेत्र की लड़की से तय हुई शादी

मामला दर्ज कर पुलिस मामले की कर रही जांच 

नाबालिग लड़की ने लड़के के खिलाफ बयान दिया तो ये पोक्सो का बन जाएगा मामला

ऊना:-

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में आए दिन अनोखे मामले सामने आ रहे हैं। लड़के से लड़के की शादी के बाद अब एक और मामला सामने आया है। शादी से चार दिन पहले होने वाला जीजा अपनी नाबालिग साली को ही भगाकर ले गया। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अम्ब क्षेत्र के एक लड़के की हरोली क्षेत्र की लड़की से शादी तय हुई। लेकिन लड़के की आंख अपनी साली से भिड़ गई और शादी के ठीक चार दिन पहले लड़का अपनी नाबालिग साली को ही भगा ले गया।

 अभी तीन माह बाकी 18 वर्ष उम्र होने में

अब पुलिस इन दोनों को ढूंढ रही है। इसमें अब कानूनी पहलू ये भी है कि यदि नाबालिग लड़की ने लड़के के खिलाफ बयान दिया तो ये मामला पोक्सो का बन जाएगा। लेकिन लड़की अभी नाबालिग है और उसके 18 वर्ष उम्र होने में अभी तीन माह बाकी हैं। ऐसे में अब ये मामला लड़की के बयान पर टिका हुआ है।

पुलिस मामले की कर रही जांच 

पुलिस ने फिलहाल मामला तो दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश जारी कर दी है। लेकिन अब इस मामले के बाद कई सवाल उठ खड़े हुए हैं कि अब लड़का शादी किससे करेगा जिससे रिश्ता हुआ है या जिसे भगा ले गया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोनों की की जा रही तलाश 

एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि स्वजन की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और दोनों की तलाश की जा रही है। लड़की के बयान के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

 

 

 

यह भी पढ़े :-

घुमारवीं: बैहल नवाणी में भीषण अग्निकांड पीड़ितों को संकल्प एक प्रयास संस्था ने दी फौरी राहत

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुंदरनगर: महज चार घंटों में आईपीएल मैच से सलापड़ का कुलदीप गुप्ता बना करोड़पति, पढ़े पूरी खबर

Spread the love THE NEWS WARRIOR 30/04/2022 महज चार घंटे में सुंदरनगर के सलापड़ का कुलदीप गुप्ता करोड़पति माय सर्कल इलेवन में जीते एक करोड़ रुपये  इंडियन प्रीमियर लीग के पंजाब और लखनऊ के बीच शुक्रवार रात हुए मैच में जीते पैसे सुंदरनगर:- महज चार घंटे में कोई साधारण सा […]

You May Like