मोदी सरकार करती है केवल विकास की बात ,प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हो या भाजपा की : भाजपा

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 25 Second

 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल और सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया , जिसमें उन्होंने कहा  कि   मोदी सरकार पूरे देश में सामान्य विकास के लिए कार्य कर रही है | हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर भी  विकास के कार्यों  को मोदी सरकार उसी प्रकार से चला रही है जिस प्रकार से भाजपा सरकार के समय चला रही थी |साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार केवल विकास की ओर ध्यान देती है चाहे प्रदेश में किसी भी पार्टी की सरकार हो |
उन्होंने कहा कि बुधवार को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की  कैबिनेट में मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को सतलुज नदी पर 382 मेगावाट का सुन्नी हाइड्रो प्रोजेक्ट की सौगात दी है | इस प्रोजेक्ट को  सतलुज जल विद्युत निगम द्वारा चलाया जाएगा | इस प्रोजेक्ट के हिमाचल मे लगने से हिमाचल को बहुत लाभ होगा |

प्रोजेक्ट लगने से लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

संजीव कटवाल ने बताया  कि इस  प्रोजेक्ट से दो  संसदीय क्षेत्रों को लाभ होगा | यह प्रोजेक्ट जिला  मंडी और शिमला संसदीय क्षेत्र के अंतरगर्त होगा | इस  प्रोजेक्ट के निर्माण के समय  चार हजार  लोगों को इसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार  प्राप्त होगा | इस प्रोजेक्ट के पूरी तरह बनने के बाद  500 लोगों को पक्की नौकरी प्राप्त होगी | यह प्रोजेक्ट  2615 करोड़ की कुल लागत से बनकर तैयार होगा |साथ ही उन्होंने बताया  कि हाल ही में 31 दिसंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश को केंद्र  सरकार की ओर से  42 करोड़ की सौगात दी गई  है|  जिसके तहत  3 प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश में बनेंगे | जिसमें से कांगड़ा पालमपुर में सूचना प्रौद्योगिकी पार्क का निर्माण भी होगा।

पाँच साल में बनकर तैयार होगा सुनी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट 

करण नंदा ने कहा कि सतलुज नदी पर सुनी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट 5 साल में बनकर तैयार हो जाएगा | इसके लिए पीआईबी द्वारा फंड को भी आवंटित कर दिया गया है।इस प्रोजेक्ट से 1382 मिलियन यूनिट बिजली प्रति  वर्ष  बनकर तैयार होगी और जिसमें से  हिमाचल प्रदेश को  12% यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध होगी | इस प्रोजेक्ट से  हिमाचल को कुल  2587 करोड़ का लाभ होगा |

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एयर इंडिया फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले का लगा पता लग

Spread the love एयर इंडिया फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले का लगा पता फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला शेखर मिश्रा कौन है? The News Warrior 05 जनवरी बुधवार, 4 जनवरी को ख़बर आई कि एयर इंडिया की फ़्लाइट में नशे की हालत में एक शख़्स ने एक […]

You May Like