एचआरटीसी की वोल्वो बसों के किराये में 30 प्रतिशत तक छूट , जानिए क्या है शर्तें

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 35 Second

 

the news warrior

17 जनवरी 2023

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने वोल्वो बसों के किराये में 5 से 30 प्रतिशत तक कटौती कर यात्रियों को बड़ी राहत दी है। हिमाचल से संचालित होने वाली सभी वोल्वो में लचीला किराया लागू कर दिया गया है। अवैध रूप से चल रही निजी वोल्वो बसों से स्पर्धा के लिए निगम ने पहली बार यह कदम उठाया  है। यात्रियों को सीटों के आधार पर ऑनलाइन अथवा काउंटर बुकिंग करने पर ही किराये में छूट मिलेगी ।  बस के भीतर कंडक्टर से टिकट लेने पर पूरा किराया ही देना  होगा।

15 मार्च तक यात्री  उठा सकते हैं इसका लाभ 

शुरू की 20 सीटों के लिए पूरा किराया वसूला जाएगा जबकि इसके पीछे वाली सीटों के लिए किराये में 30 फीसदी तक छूट मिलेगी। इसके साथ ही  खिड़की की ओर वाली सीट का किराया अधिक होगा जबकि गैलरी की ओर वाली सीट का किराया कम होगा। एचआरटीसी के महाप्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि अवैध रूप से चल रहीं निजी वोल्वो बसों से स्पर्धा और ऑफ सीजन में यात्रियों को किराये में छूट का लाभ देने के लिए फ्लेक्सि फ्लेयर किराया लागू किया गया है। आगामी 15 मार्च तक यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

इन रूटों पर होगा अब न्यूनतम किराया

शिमला-हरिद्वार पहले 1,292 अब 912, शिमला-मनाली पहले 1,019 अब 717, मनाली-दिल्ली पहले 1,689 अब 1,191, मनाली-हरिद्वार पहले 2,063 अब 1,455, धर्मशाला-दिल्ली पहले 1,384 अब 979, मैक्लोडगंज-हरिद्वार पहले 1,789 अब 1,263, शिमला-चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहले 450 अब 319, शिमला-कटड़ा (श्री वैष्णो देवी) पहले 1,475 अब 1,037,  मैक्लोडगंज-चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहले 792 अब 560, धर्मपुर-दिल्ली पहले 1,259 अब 891, चंबा-दिल्ली पहले 1,714 अब 1,210, हमीरपुर-दिल्ली पहले 1,209 अब 856 रुपये प्रति सीट किराया लगेगा।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी डिग्री मामला : मानव भारती विश्वविद्यालय की और 3,000 डिग्रियां निकलीं फर्जी

Spread the love       the news warrior  17 जनवरी 2023   मानव भारती विश्वविद्यालय फर्जी डिग्री मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशानुसार गठित कमेटी  5,500 डिग्रियों की जांच कर रही थी, जिनमें  से 3,000 डिग्रियां मापदंडों पर खरा नहीं उतरी हैं। […]

You May Like