THE NEWS WARRIOR
18/06/2022
सीएम ने शांता कुमार से प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को लेकर सरकार और पार्टी की रणनीति पर विस्तार से की चर्चा
कांगड़ा:-
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज विवेकानंद चिकित्सा अनुसंधान न्यास के कायाकल्प संस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार से भेंट की। इस दौरान सीएम ने शांता कुमार से प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को लेकर सरकार और पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विकास और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कायाकल्प संस्थान में स्वास्थ्य लाभ ले रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ विचारक मदन दास देवी का भी हालचाल जाना। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने उनसे पीएम के दो दिवसीय धर्मशाला प्रवास की जानकारी ली। जिसके बाद दोनों के बीच कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के बारे में भी मंथन हुआ। मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री से संगठन और सरकार की गतिविधियों पर उनके तजुर्बे का लाभ लेते रहते हैं।
यह भी पढ़े:-