बिलासपुर रौड़ा सेक्टर में 3 वर्ष के बाद होगा व्यास उत्सव मेले का आयोजन

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 51 Second

the news  warrior

6 जनवरी 2023

महर्षि वेद व्यास जी को समर्पित बिलासपुर रौड़ा सेक्टर में बास्केटबॉल मैदान में  व्यास उत्सव मेला मनाया जा रहा है | इस बार यह मेल 3 वर्ष के अंतराल के बाद लगेगा । अखिल हिमालय महोत्सव व्यास उत्सव मेला  समिति के अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि  22 जनवरी से 28 जनवरी तक व्यास उत्सव मेला मनाया जाएगा। यह व्यास उत्सव मेला युगपुरुष महर्षि वेद व्यास जी को समर्पित है |  बिलासपुर उनकी जन्मस्थली व कर्मस्थली रही है। यहीं  पर उन्होंने अनेक वेदों की रचना की थी। उन्होंने बताया कि व्यास उत्सव मेला में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम , खेल अन्य प्रतियोगिताओं  जैसे मेहंदी रचाओ, पतंगबाजी, बेबी शो, फैंसी ड्रेस, रंगोली, स्लो साईकलिंग, टेनिस बॉल क्रिकेट, शतरंज, मुक्केबाजी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, फुटबॉल, बोरा उठाओ दौड़, चम्मच दौड़, मटका तोड़, प्रश्रोत्तरी, कले मॉडलिंग, चित्रकला, निबन्ध लेखन का आयोजन किया जाएगा ।

विभिन्न क्षेत्रों में  काम  करने वाले समाजसेवियों को किया जाएगा सम्मानित

कमलेन्द्र कश्यप ने बताया कि व्यास उत्सव मेले  में समाज में विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, पढ़ाई, समाजिक कार्यों, स्वास्थ्य व अन्य में क्षेत्रों में काम करने वाले समाजसेवियों को व्यास गौरव सम्मान, व्यास श्री सम्मान व व्यास प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि व्यास उत्सव मेला के दौरान रैफरल ड्रॉ  भी  निकाला जाएगा जिसमें स्मार्ट टीवी, चार्जेबल स्पीकर, स्मार्ट वॉच, 5 चौपर निकाले जाएंगे। व्यास उत्सव मेला में किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मधु बुक डिपू, बाबा स्वीट्स, चेतना प्रेस, किरण बुक डिपू, न्यू बाबा कुलैक्शन, गुप्ता नोवल्टीज, एबी इंटरप्राइजेज से प्राप्त कर सकते है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट एवं SFS(सेवार्थ विद्यार्थि) ने शिमला में किया वस्त्र वितरण

Spread the love THE NEWS WARRIOR 06/01/2023 भयानक ठंड से राहत दिलाने के लिए सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने कसी कमर शिमला विभिन्न सामाजिक कार्यों मैं ख्याति प्राप्त करने वाले सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने एक बार फिर से कमर कस ली है। इस वर्ष के नवंबर माह से लगातार […]

You May Like