विश्व स्वास्थ्य दिवस विशेष: 7 अप्रैल को क्यों मनाया जाता हैं विश्व स्वास्थ्य दिवस, जाने उद्देश्य और इतिहास

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:5 Minute, 52 Second
THE NEWS WARRIOR
07/04/2022

वर्ष 1948 में की गई थी विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना

1950 में विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का लिया गया था निर्णय

 “हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य” विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की हैं थीम

विश्व स्वास्थ्य दिवस विशेष:-

स्वास्थ्य के क्षेत्र में 7 अप्रैल का दिन विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण है। हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। पिछले सालों में कोरोना महामारी ने विश्व स्तर पर अपना प्रकोप दिखाया। दुनिया के लगभग हर देश में संक्रमण का प्रसार हुआ। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हर स्तर पर प्रयास किया कि दुनिया को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें जिससे सभी जगह बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं रहें और संक्रमण से बचाव हो सके। इसी तरह लगभग सभी देश बीमारी से मुक्त हों और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में किसी प्रकार की कोई कमी न हो, यह सब विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है। लेकिन क्या आपको पता है कि स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है? विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास और महत्व क्या है? आइए जानते हैं विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का उद्देश्य,   तरीका और  इस साल की थीम :-

विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास

विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना वर्ष 1948 में की गई थी। स्थापना के दो साल बाद साल 1950 में विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस दिन को विश्व स्तर पर मनाने की पहल की। इस तरह विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने की शुरुआत हुई।

क्यों मनाया जाता है 7 अप्रैल को स्वास्थ्य दिवस?

दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल को हुई थी। ऐसे में डब्ल्यूएचओ के स्थापना दिवस के मौके पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत हुई। 1950 को पहली बार डब्ल्यूएचओ से जुड़े सभी देशों ने विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया था। उसके बाद जैसे-जैसे देश डब्ल्यूएचओ से जुड़ते गए, वैसे-वैसे वहां हर साल 7 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का उद्देश्य

दुनिया भर के सभी देशों में समान स्वास्थ्य सुविधाओं को फैलाने के लिए लोगों को जागरूक करना, स्वास्थ्य संबंधी मामलों से जुड़े मिथकों को दूर करना और वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर विचार करना और उन विचारों पर काम करना स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य है। इस दिन स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और देखभाल संबंधी विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है।

डब्ल्यूएचओ के कार्य

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अंतर्गत स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह संगठन दुनियाभर में बेहतर स्वास्थ्य के लिए काम कर रही है। डब्ल्यूएचओ संयुक्त राष्ट्र के साथ एजेंसियों, सरकारी स्वास्थ्य प्रशासन, पेशेवर समूहों और अन्य संगठनों के साथ मिलकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करता है। देश की सरकारों के अनुरोध पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में डब्ल्यूएचओ मदद करता हैऔर पेशेवर समूहों और विशेषज्ञों की मदद को बढ़ावा देता है।

2022  विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम 

इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम “हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य” है। इस साल की थीम का उद्देश्य हमारे ग्रह पर रहने वाले हर मनुष्य के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना है। भारत विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर ‘योग अमृत महोत्सव’ मना रहा है, जिसे आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 की थीम ‘एक निष्पक्ष, स्वस्थ दुनिया का निर्माण’ था।
यह भी पढ़िए………………………………….
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

NTA NOTIFICATION: नीट यूजी की परीक्षा डेट घोषित, 20 मिनट बढ़ाया गया हैं परीक्षा समय

Spread the love THE NEWS WARIOR 07/04/2022 17 जुलाई को होगी नीट परीक्षा, 20 मिनट बढ़ा समय छह मई तक चलेगी फॉर्म फिलिंग प्रक्रिया जेईई मेन का भी बदला शेड्यूल NTA NOTIFICATION:- इस साल नीट की परीक्षा 17 जुलाई को होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट का नोटिफिकेशन 6 अप्रैल […]

You May Like