आज होगी मंत्रिमंडल की बैठक, लिए जा सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 43 Second
THE NEWS WARRIOR
07/04/2022

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में आज मंत्रिमंडल की अहम बैठक

मंत्रिमंडल बैठक में खुल सकता है नौकरियों का पिटारा, हो सकते हैं ये चार फैसले

विभिन्‍न विभागों में रिक्‍त पड़े पदों पर सरकार नियुक्तियां करने का भी ले सकती है फैसला

शिमला:-

Himachal Pradesh Cabinet Meeting:-

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार दोपहर दो बजे शिमला स्थित राज्य सचिवालय में आज मंत्रिमंडल की अहम बैठक हो रही है। मंत्रिमंडल की बैठक में नौकरियों के साथ कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।

आउटसोर्स कर्मचारियों को मंत्रिमंडल की बैठक में राहत देने पर हो सकती है चर्चा 

आने वाले दिनों में शिमला नगर निगम चुनाव भी होने हैं। ऐसे में लोगों को कई राहत प्रदान की जा सकती है। आउटसोर्स कर्मचारियों को मंत्रिमंडल की बैठक में राहत देने पर चर्चा हो सकती है। आउटसोर्स कर्मचारी सरकार से उनके लिए कोई नीति बनाने की आस लगाए बैठे हैं। सरकार ने कई बार आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत देने की भी बात कही है। उम्‍मीद जताई जा रही है आज की बैठक आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकता है।

मंत्रिमंडल की अहम बैठक में लिए जा सकते हैं अहम निर्णय

इसके अलावा चुनावी वर्ष में सरकार हर वर्ग को खुश करने का प्रयास कर रही है। विभिन्‍न विभागों में रिक्‍त पड़े पदों पर सरकार नियुक्तियां करने का भी फैसला ले सकती है। ऐसे में युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका मिल सकता है।

शिक्षकों के अंतर जिला तबादला विवाद पर  मंत्रिमंडल आज ले सकता है फैसला

शिक्षकों के अंतर जिला तबादला विवाद पर भी मंत्रिमंडल आज फैसला ले सकता है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग में भी मल्‍टी टास्‍क वर्कर्स भर्ती को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।

 

 

 

 

यह भी पढ़िए………………………………….

हिमाचल प्रदेश: गर्मी से दो जिलों में 40 पेयजल योजनाएं प्रभावित

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व स्वास्थ्य दिवस विशेष: 7 अप्रैल को क्यों मनाया जाता हैं विश्व स्वास्थ्य दिवस, जाने उद्देश्य और इतिहास

Spread the love THE NEWS WARRIOR 07/04/2022 वर्ष 1948 में की गई थी विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 1950 में विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का लिया गया था निर्णय  “हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य” विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की हैं थीम विश्व स्वास्थ्य दिवस विशेष:- स्वास्थ्य के क्षेत्र में 7 […]

You May Like