जयराम ठाकुर ने दिखाई दरियादिली: दिल्ली ले जाने के लिए सुखराम को दिया सरकारी हेलीकाप्टर 

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 37 Second

THE NEWS WARRIOR
07 /05 /2022

पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम की हालत स्थित बनी

जयराम ठाकुर ने जोनल अस्पताल मंडी में पंडित सुखराम का जाना कुशलक्षेम 

राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत

प्रदेश के विकास में पंडित सुखराम का बहुत बड़ा योगदान

मंडी:-

पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम की हालत स्थित बनी हुई है। स्वजन उन्हें थोड़ी देर बाद उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे हैं। उन्हें कांगणी हेलीपोर्ट से एयरलिफ्ट किया जाएगा। प्रशासन व चिकित्सकों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जोनल अस्पताल मंडी पहुंच पंडित सुखराम का कुशलक्षेम जाना। उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों व सदर हलके विधायक अनिल शर्मा से बातचीत की। जयराम ठाकुर ने अनिल शर्मा को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार पंडित सुखरााम के इलाज में हरसंभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर बड़प्पन दिखाया है।

सरकारी हेलीकाप्टर करवाया उपलब्ध 

पंडित सुखराम को दिल्ली ले जाने के लिए सरकारी हेलीकाप्टर उपलब्ध करवाया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार सुबह इसी हेलीकाप्टर से शिमला से मंडी पहुंचे थे। उनका हेलीकाप्टर में कुल्लू जिला के बंजार जाने का कार्यक्रम था। पंडित सुखराम का हाल जानने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के साथ गाड़ी में सड़क मार्ग से बंजार के लिए रवाना हुए। दूरसंचार क्रांति के मसीहा एवं राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत होने पर शुक्रवार देर शाम जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया था। वह कुछ दिन पहले मनाली गए हुए थे।

स्वजनों ने दिल्ली ले जाने की जताई इच्छा 

वीरवार को वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। ब्रेन स्ट्रोक से उनके दिमाग में ब्लड क्लाटिंग हो गई है। वह बात करने की कोशिश कर रहे हैं,लेकिन बोल नहीं पा रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विकास में पंडित सुखराम का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वह वरिष्ठ नेता हैं। स्वजनों ने दिल्ली ले जाने की इच्छा जताई है। सरकार ने इसके लिए मदद की है।०

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े :-

कांग्रेस नेताओ के पार्टी छोड़ने के डर से बनाए चार कार्यकारी अध्यक्ष: जयराम ठाकुर

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले में पंजाब, चंडीगढ़ व दिल्ली को जांच टीमें रवाना

Spread the love THE NEWS WARRIOR 07/05/2022 आरोपितों का 11 मई तक होगा पुलिस रिमांड पूछताछ में  राजों  खुलासा धर्मशाला:- पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में कांगड़ा पुलिस की जांच की आंच पंजाब व दिल्ली पहुंच गई है। इसके लिए टीमें रवाना कर […]

You May Like