हिमाचल बिजली बोर्ड में भरे जायेंगे चालकों के 100 पद 

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 58 Second

The News Warrior 

22 जनवरी 2022 

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में 2021 में चालक के पद के लिए आवेदन दे चुके युवाओं के लिए अच्छी खबर है।  प्रदेश में रोज़गार के अवसर ढूंढ रहे युवाओं के लिए अब राज्य बिजली बोर्ड चालकों के कुल 100 पदों पर भर्ती करेगा। आपको बता दें कि बिजली बोर्ड जो ने भर्ती के लिए पहले निकाले गए 50 पदों को बढ़ा दिया है।  राज्य बिजली बोर्ड अब चालकों के कुल 100 पदों पर भर्ती करेगा। परन्तु सभी अभियार्थी ध्यान दें कि इन 100  चालकों के पद पर भर्ती इससे पूर्व 25 नवंबर 2021 तक पुराने विज्ञापन के आधार पर मांगे गए आवेदनों के आधार पर ही की जाएगी। इन पदों के लिए दोबारा से आवेदन नहीं मांगे जाएंगे।

राज्य बिजली बोर्ड में चालक के तौर पर चयनित अभ्यर्थियों को 336 रुपये की दिहाड़ी दी जाएगी। इन सभी पदों पर भर्ती के लिए 18 से 45 वर्ष की आयु-सीमा रहेगी जबकि हिमाचल प्रदेश से दसवीं या बारहवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही इन पदों के लिए योग्य होंगे। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के अलावा इन पदों के लिए पात्र होने के लिए इच्छुक अभियर्थियों के पास हैवी और लाइट गाड़ियों को चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।

न्यूनतम योग्यता प्राप्त अभ्यर्थियों का एक 100 अंकों की लिखित परीक्षा और ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर चयन किया जायेगा। साथ ही यह बात भी ध्यान देने योग्य है कि लिखित परीक्षा पास करने वाले अभियर्थियों का साक्षात्कार नहीं होगा बल्कि उनके दस्तावेजों के मूल्यांकन के आधार पर ही इन्हें अंक दिए जाएंगे। 

100 पदों का आरक्षण वितरण विवरण

  • जॉब्स सामान्य वर्ग (अनारक्षित) -32 
  • सामान्य (पूर्व सैनिक) – 9 
  • सामान्य (खेल) – 3 
  • सामान्य वर्ग (स्वतंत्रता सेनानी आश्रित) – 1 
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) – 13 
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (पूर्व सैनिक)- 2
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (अंतोदय/गरीबी रेखा से नीचे)- 3 
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (अनारक्षित)- 10 
  • अनुसूचित जाति (अनारक्षित)-15
  • अनुसूचित जाति (पूर्व सैनिक)-3 
  • अनुसूचित जाति (स्वतंत्रता सेनानी आश्रित) – 1  
  • अनुसूचित जाति (अंतोदय/गरीबी रेखा के नीचे) – 3 
  • अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित)-3 
  • अनुसूचित जनजाति (पूर्व सैनिक) श्रेणी – 1 
  • अनुसूचित जनजाति (अंतोदय/गरीबी रेखा से नीचे) – 1  

सभी अभियार्तियों को बता दें कि चयन प्रक्रिया के दौरान खेल कोटे के पदों पर भर्ती निदेशक युवा सेवा एवं खेल की ओर से की जाएगी जबकि पूर्व एवं भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती  रोजगार कार्यालय सैनिक कल्याण निदेशालय हमीरपुर द्वारा की जाएगी । 

ये भी पढ़ें : 

यूक्रेन रूस के बीच छिड़े विवाद के बारे में विस्तार से जानें 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमर जवान ज्योति  की मशाल हुई राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की ज्वाला में विलीन 

Spread the love The News Warrior  22 जनवरी 2022  26 जनवरी 2022 को देश के 73वें गणतंत्र दिवस से पहले देश में अमर जवान ज्योति की हमेशा जलती रहने वाली मशाल अब हमेशा के लिए बंद हो गई है। शुक्रवार को  पिछले 50 वर्षों से जल रही अमर जवान ज्योति […]
अमर जवान ज्योति

You May Like