THE NEWS WARRIOR
26/04/2022
स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह होगी कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष
शिमला:-
इस साल के अंत में हिमाचल में होने जा रहे चुनावों के लिये कांग्रेस संगठन को चुस्त दुरूस्त करने के मकसद से पार्टी आलाकमान ने प्रदेश संगठन में बदलाव करने का निर्णय लिया है। यही वजह है कि प्रदेश कांग्रेस में सियासी माहौल गरमा गया है। संगठन में अपनी जगह पक्की करने के लिये नेताओं में जद्दोजहद शुरू हो गई है।
पार्टी आलाकमान ने मौजूदा अध्यक्ष कुलदीप सिंह रठौर को हटा कर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह जो कि मंडी से लोकसभा सांसद हैं, को कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने का कांग्रेस हाई कमान ने फैसला ले लिया हैं, परन्तु अभी इस फैसले पर आधिकारिक मोहर लगना बाकी हैं जिससे इस पद के लिये उम्मीद लगाये कई नेताओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के दावेदारों में मुकेश अग्निहोत्री , ठाकुर कौल सिंह और सुखविन्दर सिंह सुक्खू के अलावा राम लाल ठाकुर थे । सामने आने से दूसरे नेताओं की उम्मीदों को झटका लगा है।
कुछ ऐसी होगी हिमाचल कांग्रेस कार्यकारिणी
- प्रतिभा सिंह – पीसीसी चीफ
- सुखविंदर सिंह सुक्खू – अध्यक्ष चुनाव प्रचार कमिटी
- मुकेश अग्निहोत्री – नेता प्रतिपक्ष
- हर्ष महाजन – कार्यकारी अध्यक्ष
- राजिंदर राणा – कार्यकारी अध्यक्ष
- विनय कुमार – कार्यकारी अध्यक्ष
- पवन काजल – कार्यकारी अध्यक्ष
यह भी पढ़े………………………………….