कांगड़ा : घर के बरामदे पर सो रही महिला को तेंदुए ने बनाया अपना शिकार

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 58 Second
THE NEWS WARRIOR
10 /08 /2022

तेंदुए ने महिला पर हमला कर उसे उतार दिया मौत के घाट 

कांगड़ा:

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में घर के बरामदे पर सो रही महिला को तेंदुए ने अपना शिकार बना डाला। पुलिस थाना जवाली के अधीन पंचायत बग्गा में यह घटना हुई है। तेंदुए ने महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान 60 वर्षीय आयोध्या बीबी पत्नी फंगो दीन निवासी बग्गा के रूप में हुई है। आयोध्या बीबी मंगलवार रात को अपने घर के बरामदे में सोई हुई थी, जबकि उसका पति फंगो दीन कमरे व बेटा घर के पास ही मक्की की फसल की रखवाली को सोया हुआ था। करीब 11 बजे तेंदुए ने बाहर सोई महिला आयोध्या बीबी पर हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया तथा चिल्लाने की आवाज सुनकर घर वाले जाग गए तथा लोगों का शोर सुनकर तेंदुआ भाग गया। महिला को गंभीर हालत में तुरंत उपचार के लिए टांडा अस्‍पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

महिला का बिस्तर खून से था लथपथ

इसके बारे में पंचायत प्रधान मदन राणा को सूचित किया गया। पंचायत प्रधान मदन राणा मौका पर पहुंच गए तथा देखा कि महिला का बिस्तर खून से लथपथ था, जबकि जमीन पर भी खून ही खून पड़ा हुआ था। कोटला पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा टीम पुलिस टीम सहित महिला के घर पहुंच गए तथा फोरेंसिक टीम भी मौका पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पंचायत प्रधान मदन राणा व युवक मंडल कुठेड़ के प्रधान सुनील भलाड़ू ने प्रशासन से मांग उठाई है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की जाए।

फोरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य 

एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने कहा कि महिला की मौत तेंदुए के हमले से हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका पता चलेगा। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:-

कल्लर सलासी सड़क की सुध भी ले विधायक, राज कुमार कोंडल

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुल्लू : आनी में बादल फटने से महिला और बच्‍ची की मलबे में दबने से मौत

Spread the love THE NEWS WARRIOR  11 /08 /2022 उपमंडल के देउठी में बाढ़ आने से कराड़ों रुपये का नुकसान कुल्लू:- जिला कुल्लू के आनी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। आनी के च्‍वाई में एक मकान मलबे की चपेट में आ गया। इस कारण अंदर सो रही […]

You May Like