THE NEWS WARRIOR
30/05/2022
भाजपा कर रहें सीएम की कुर्सी का अपमान- प्रतिभा सिंह
हिमाचल में आर्थिक पैकेज की घोषणा करें प्रधानमंत्री
शिमला:-
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा घर-घर जाकर प्रधानमंत्री की रैली के लिए लोगों को निमंत्रण देने पर सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने प्रतिभा सिंह के बयान को रजवाड़ा शाही की प्रतीक बताया था। इस पर आज प्रतिभा सिंह भड़क गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने कई छह बार से सीएम के काम को देखा हैं, लेकिन कभी वह इस तरह घर-घर न्योता देने नहीं गए। इसमें रजवाड़ा शाही की बात कहां से आ गई। उन्होंने फिर से यह बात दोहराई की भाजपा के लोग सीएम की कुर्सी का अपमान कर रहे हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश 70 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में डूब गया है। इसलिए कांग्रेस प्रधानमंत्री से मांग करती है कि हिमाचल को आर्थिक पैकेज दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी कई बार हिमाचल आ चुके हैं। पिछली बार भी उनके मंडी दौरे के दौरान प्रदेश के लोगों को बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने हर बार ही राज्य की जनता को निराश किया है।
सेब पर आयात शुल्क
प्रतिभा सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2014 में राज्य के बागवानों से सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का वादा किया था। यह वादा भी आज तक यह पूरा नहीं किया गया। इससे राज्य का 4500 करोड़ रुपए से अधिक का सेब उद्योग संकट में आ गया है। बागवानों को सेब के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। आयातित सेब के कारण प्रदेश के बागवानों को सेब के ख़रीददार नहीं मिल रहे हैं।
एनएच का मुद्दा
प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2014 से 2017 के बीच हिमाचल प्रदेश में एक दो नहीं बल्कि 69 नेशनल हाइवे बनाने की घोषणा की थी। भाजपा ने 2017 में विधानसभा और 2019 में लोकसभा चुनाव में एनएच को बड़ा मुद्दा बनाया है। अब आठ साल बीत गए हैं, लेकिन एक भी सड़क एनएच नहीं बन पाई है। उन्होंने इसे प्रदेश की जनता से बड़ा धोखा बताया है।
पंजाब सरकार पर किया हमला
प्रतिभा सिंह ने पंजाब में उभरते हुए पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सिद्धू को सिक्योरिटी को लेकर धमकी मिल रही थी। ऐसे में सुरक्षा को वापस लेना गलत है। उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार निंदा की है।
यह भी पढ़े:-