भाजपा विधायक रमेश धवाला का अपनी ही सरकार पर हल्ला बोल

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 35 Second
THE NEWS WARRIOR
26/02/2022
भाजपा विधायक रमेश धवाला बोर्डों के घाटे पर अपनी ही सरकार को घेरा
वन निगम, हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम और अल्पसंख्यक विकास निगम में सुधार
शिमला:-
ज्वालामुखी से भाजपा विधायक रमेश धवाला ने शनिवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान निगमों और बोर्डों के घाटे पर अपनी ही सरकार को घेरा। उन्होंने सदन में घाटे से जूझ रहे निगमों और बोर्डों के सरप्लस कर्मचारियों को अन्य उपक्रमों में भेजने की मांग उठाई। कहा कि निगमों-बोर्डों में करीब चार हजार करोड़ के घाटे की बात रिपोर्ट में भी सामने आई है। 70 फीसदी निगम-बोर्ड घाटे में हैं। वहीं परिवहन निगम में चालकों और परिचालकों से अधिक अफसर हैं।
11 निगम और एक बोर्ड घाटे में,तीन की आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार
बिजली बोर्ड में जरूरत से अधिक चीफ इंजीनियर नियुक्त हैं। इस तरह के सरप्लस स्टाफ को अन्य उपक्रमों में भेजने के लिए नीति बनाई जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रमेश धवाला टेक्निकल आदमी हैं। अच्छा होता घाटा दूर करने के सुझाव भी देते। उन्होंने बताया कि हिमाचल में 11 निगम और एक बोर्ड घाटे में है और तीन की आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आया है। दूरदराज क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के लिए घाटे वाले उपक्रमों को चलाना भी जरूरी है। इन्हें बंद करने का सुझाव कुछ जगह व्यावहारिक नहीं है।
कोरोना संकट में सरकार ने वित्तीय सहायता
जनहित में बिजली बोर्ड और एचआरटीसी को बंद नहीं किया जा सकता। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के लिए कई रूट घाटे में चलाने पड़ते हैं। दुर्गम क्षेत्रों में बिजली की मेंटेनेंस करनी पड़ती है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी जैसे वर्गों के लिए भी उपक्रम बनाए गए हैं। इन्हें भी लाभ और नुकसान की दृष्टि से नहीं आंका जा सकता। कोरोना संकट में सरकार ने कई उपक्रमों की वित्तीय सहायता की है।
पर्यटन विकास निगम को 70 करोड़ की मदद
बिजली बोर्ड को बीते तीन वर्ष में 1521 करोड़, एचआरटीसी को 1585 करोड़ और पर्यटन विकास निगम को 70 करोड़ की मदद दी गई है। वन निगम, हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम और अल्पसंख्यक विकास निगम में कुछ सुधार आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरप्लस स्टाफ को लेकर जानकारी जुटाने के बाद आगामी फैसला लिया जाएगा। विपक्ष के विधायक जगत सिंह नेगी भी इसे प्रदेश हित का मामला बताते हुए इस पर अनुपूरक प्रश्न लगाने की मांग करते रहे लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक के साथ दुर्व्यवहार करने वाले सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, मुख्यमंत्री ने सदन में दी जानकारी

Spread the love THE NEWS WARRIOR 26 /02 /2022 कसुम्पटी के विधायक के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस सब इंस्पेक्टर सस्पेंड इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच बैठा दी गई  मुख्यमंत्री ने सदन में दी जानकारी शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह के साथ ओल्ड बस स्टैंड के समीप […]

You May Like