जिला युवा कांग्रेस बिलासपुर के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने यूथ कोटे से मांगा टिकट

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 54 Second

THE NEWS WARRIOR
07 /07 /2022

राष्ट्रीय अध्यक्ष को बिलासपुर आगमन का भी दिया निमंत्रण 

बिलासपुर:-

जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष ठाकुर व बिलासपुर के अन्य युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष यूथ कोटे में सदर हल्के से टिकट की पैरवी करने की मांग रखी है। उनहोंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बिलासपुर आगमन का निमंत्रण भी दिया। इससे पहले शिमला के कांग्रेस भवन में हुई बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर युवाओं को दिशा निर्देश भी जारी किए और अधिक से अधिक युवाओ की आगामी विधानसभा चुनावों में भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

12 वर्षों के संगठन के कार्यों का ब्यौरा किया प्रस्तुत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद मंडी लोकसभा प्रतिभा सिंह और शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी युवाओ का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की ओर उन्हें अपने पिछले 12 वर्षों के संगठन में किये गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके द्वारा किये गए कार्यों को सराहा ओर उन्होंने आशीष ठाकुर को निर्देश जारी किए कि यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम को ओर मजबूती से चलाएं ओर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन के साथ जोड़ें। इस मौके पर प्रदेश युंका प्रभारी,अमरप्रीत लाली,प्रदेश युंका सहप्रभारी विनीत कम्बोज,प्रदेश युंका अध्यक्ष निगम भंडारी,प्रदेश युंका कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर,प्रदेश युंका महासचिव अंकुश ठाकुर,जिला बिलासपुर युंका महासचिव नरेश कुमार,झंडूता युंका अध्यक्ष कपिल गौतम व अन्य युंका पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

यह भी पढ़े:-

संस्कार विहीन युवा समाज के लिए हानिकारक

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिव मंदिर खजुराहो - खजुराहो का सबसे ऊंचा मंदिर

Spread the love THE NEWS WARRIOR 07 /07 /2022 मंदिर 35 फीट के वर्गाकार दायरे में है निर्माण काल माना जाता है 900 से 925 ई के आसपास का  मध्यप्रदेश:- लक्ष्मण मंदिर के पास स्थित यह मंदिर 35 फीट के वर्गाकार दायरे में है। इसका गर्भगृह भी वर्गाकार है। प्रवेश […]

You May Like