THE NEWS WARRIOR
31 /08 /2022
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
सोलन
हिमाचल के सोलन स्थित कालका-शिमला NH के कुमारहट्टी-सोलन बाइपास पर बुधवार को 2 गाड़ियों में टक्कर हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए हैं। वहीं, एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस मामले की कर रही जांच
जानकारी के अनुसार बुधवार को सोलन से किआ कार चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। जबकि, बोलेरो पिकअप सोलन की तरफ आ रही थी। कुमारहट्टी बाइपास पर दोनों के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। कार में सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार राजन को इस हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। उसका अस्पताल में उपचार हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तेज रफ्तार से गुजरती है गाड़ियां
पिकअप में भी 2 लोग सवार थे। इन्हें हल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि यहां पर दोनों तरफ से ट्रैफिक चल रहा है। जबकि, पहले यहां एक तरफ का ट्रैफिक चलता था। इन दिनों सेब की भी गाड़ियों का रश भी रोड पर है। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार से गाड़ियां यहां से गुजरती हैं। यहां पर न कोई पुलिस कर्मचारी तैनात है और न ही स्पीड ब्रेकर लगा है।
यह भी पढ़े:-