मंडी: पठानकोट-मंडी हाईवे में टेंपो और कार में टक्कर, 4 गंभीर घायल

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 20 Second

THE  NEWS WARRIOR
30 /11 /2022

3 लोग गुजरात के सूरत शहर के रहने वाले

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पधर के पास पठानकोट-मंडी हाईवे में टेंपो और कार में आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से 3 लोग गुजरात के सूरत शहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे में घायल हुए चारों लोगों को 108 एंबुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल पधर पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया। पधर पुलिस ने केस दर्ज करके हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

तीखे मोड़ पर जोरदार भिड़ंत हो गई

हादसे की पुष्टि DSP पधर लोकेंद्र नेगी ने की है। DSP ने बताया कि जोगेंद्रनगर की तरफ से आ रहे टेंपो HP29-B9549 और मंडी की तरफ से आ रही कार UK17-TA-0348 के बीच गवाली के समीप सरवाला नाला के पास एक तीखे मोड़ पर जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में टेंपो चालक अश्वनी कुमार निवासी गुम्मा तहसील जोगेंद्रनगर, कार सवार रानी बेन (50), तुलसी दास (66) और घनश्याम (55) (तीनों सूरत गुजरात के रहने वाले) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक जख्मी को जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है।

हादसे की छानबीन कर रही पुलिस

वहीं बीच सड़क हादसा होने के बाद नेशनल हाईवे करीब आधा घंटा जाम रहा। इससे हाईवे के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के मौके पर पहुंचने बाद हाईवे पर लगा जाम बहाल हो पाया। पधर पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।

 

 

 

 

यह  भी पढ़े:

बिलासपुर: दो किमी लंबी जकातखाना टनल का पहला पैच आज होगा ब्रेक थ्रू 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाहुल स्‍पीति: यनिगंग ग्लेशियर में हिमस्खलन, नवंबर में एवलांच से चिंतित लोग

Spread the love THE NEWS WARRIOR 30 /11 /2022 हिमस्खलन का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा लाहुल स्‍पीति: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल स्‍पीति में हिमस्‍खलन हुआ है। लाहुल के खंगसर गांव के सामने यनिगंग ग्लेशियर में आज हिमस्खलन हुआ। नवंबर दिसबंर में हिमस्खलन की घटना […]

You May Like