the news warrior
23 जनवरी 2023
शिमला : राजधानी शिमला के रामपुर में कुछ दिनों से खुले आम गलियों में घूम रहा तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में तेंदुए के कैद होने से लोगों में फैली दहशत में विराम लग गया है । वन विभाग की टीम ने लोक निर्माण विभाग की कॉलोनी के समीप पिंजरा लगाया गया था, जिसमें रविवार रात को वह फंस गया। लोगों ने वन विभाग की टीम का भी आभार जताया है।
कई दिनों से दहशत में थे लोग
दरअसल , बीते 7 दिन से वार्ड नंबर एक और 2 सहित रचोली में तेंदुआ देखा जा रहा था। पदम नगर में लोक निर्माण विभाग की कॉलोनी के आसपास तेंदुआ देखा गया था। एक घर में लगे CCTV में वह घूमता कैद हुआ। इसके बाद रात के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। लोग सहमे हुए थे और तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे थे।
DFO विकल्प यादव ने बताया कि वन विभाग की QRT टीम ने भी हरकत में आते हुए पिंजरा पिंजरा लगाया और तेंदुए को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। अभी तेंदुए को शिगला के फेनीधार में पिंजरे में रखा जाएगा। उसके बाद लोगों से दूर जंगल मे छोड़ दिया जाएगा।