खेलो इण्डिया उतकृष्टता केद्र बिलासपुर एवं खेल छात्रावास ऊना और बिलासपुर द्बारा खेल स्पर्धा का किया जा रहा हैं आयोजन
शारीरिक मापदंडो के तहत चयन
विभिन सुविधाए की जा रही प्रदान
THE NEWS WARRIOR
18/02 /2022
युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश द्बारा सभी को सूचित करते हुए बताया हैं कि खेलो इण्डिया उतकृष्टता केद्र बिलासपुर एवं खेल छात्रावास ऊना और बिलासपुर में सत्र 2022- 2023 के लिए समय सारणी तय की हैं | इस समय सारणी के अनुसार लुहनु स्टेडियम बिलासपुर में स्पर्धावार ट्रायल लिए जा रहे हैं |
विभागीय जानकारी के अनुसार खेलों मे राज्य / राष्टीय, जूनियर / सब-जूनियर व स्कूली स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी न्यूनतम शारीरिक मापदंड न पूरे करने पर भी चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे|
विभिन खेल एवं समय सारणी
खेलों इण्डिया उतकृष्टता केंद्र बिलासपुर तथा खेल छात्रावास बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में 24 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाली इस खेल स्पर्धा में एथलेटिक, जूडो, बोक्सिंग खेलों का आयोजन किया जाएगा | यह स्पर्धा सुबह 10 बजे से शुरु हो जएगी |
खेल छात्रावास बिलासपुर तथा ऊना हिमाचल प्रदेश मैं 25 फरवरी से 26 फरवरी तक चलने वाली इस खेल स्पर्धा में कबबड़ी, हाकी , हैंडबाल खेलों का आयोजन किया जाएगा | यह स्पर्धा सुबह 10 बजे से शुरु हो जएगी |
शारीरिक मापदंड
खेल स्पर्धा में 13 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए लंबाई 158 सेटीमीटर और भार 43 किलोंग्राम अनुमानित किया गयाहैं | वही 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए लंबाई 164 सेटीमीटर और भार 49 किलोंग्राम अनुमानित किया गया हैं | इसी के तहत खेल स्पर्धा 15 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए लंबाई 165 सेटीमीटर और भार 50 किलोंग्राम अनुमानित किया गयाहैं |
विभाग द्बारा दी जा रही सुविधाए
खेल स्पर्धा में प्रवेश के लिए खिलाडियों की आयु सीमा 13 से 19 वर्ष निर्धरित की गई हैं लेकिन 13 से 15 वर्ष के खिलाड़ियों को अधिक महत्व दिया जाएगा| जानकारी के अनुसार चुने गये खिलाड़ियों को मुफ्त आवास,भोजन चिकित्सा बिमा, खेल किट, खेल सामान व आधुनिक ढ़ंग से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा| इसी के साथ खिलाड़ी स्थानीय स्कूल में अपने खेल के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी पुरी कर सकते हैं|