खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने भाजपा की 4 प्रदेशों में एतिहासिक जीत पर केंद्रीय नेतृत्व को दी बधाई

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 10 Second

THE NEWS WARRIOR
10 /03 /2022

भाजपा की  4 प्रदेशों में एतिहासिक जीत

हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा सरकार रिपीट करेगी

सभी कार्यकर्ताओं को भी दी शुभकामनाएं 

जीत ने कई मिथकों को किया ध्वस्त

हिमाचल:-

हिमाचल प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने भारत में 5 राज्य के चुनावों में भाजपा 4 प्रदेशों में एतिहासिक जीत दर्ज करने पर केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा सरकार रिपीट करेगी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर व गोवा में भाजपा की सरकार बन रही है। यह भाजपा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भी शुभकामनाएं दी। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि इस विजय रथ का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जाता है। इस जीत ने कई मिथकों को ध्वस्त किया तथा नए कीर्तिमान स्थापित भी किए हैं।

पूरे विश्व में एक कीर्तिमान स्थापित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के चलते भारतवर्ष में पूरे विश्व में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। समूचा देश आज पूरे विश्व में एक अव्वल दर्जे पर स्थापित हो चुका है। वैश्विक महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के बावजूद चार राज्यों में भाजपा को समर्थन देकर जनता ने यह साबित कर दिया कि जो गरीबों की चिंता करेगा, लोग उनकी चिंता करेंगें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय भाजपा ने जन सेवा के लिए अच्छा काम किया, कोविड संकटकाल के समय भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा जनता के सेवा में तत्पर रहा। साथ ही भाजपा के लोगों ने संगठन से सभी निर्देशों का पालन करते हुए घर घर तक जन सेवा के काम में नए आयाम स्थापित किया

कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत

उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इसके लिए मुबारक बाद दी है।

 

ये भी पढ़े:-

डी.ए.वी पब्लिक स्कूल जमथल को ​अपग्रेड करने को लेकर आमरण अनशन आंदोलन

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत का वह गांव जो एशिया में भी है सबसे बड़ा गांव, पढ़ें इसकी विशेषता के बारे में

Spread the love THE NEWS WARRIOR 11 /03 /2022 गहमर गांव  जहां कई पीढ़ियों से देश सेवा के लिए फौजी बनना एक परम्परा बन चुकी है  गांव के हर शख्स के लिए फौजी बनकर देश सेवा पहला लक्ष्य गंगा किनारे बसा गहमर एशिया का सबसे बड़ा गांव गहमर गांव के […]

You May Like