ग्रेच्युटी बढ़ाने पर शिक्षक महासंघ ने सरकार का किया आभार व्यक्त

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 22 Second

THE NEWS WARRIOR
21 /03 / 2022

 प्रदेश के कर्मचारियों की ग्रेच्युटी को 10 लाख से बढ़ा कर 20 लाख कर दिया गया 

एनपीएस कर्मचारियों को ग्रेच्युटी लागू करने वाली जय राम सरकार पहली सरकार बनी

प्रदेश शिक्षक महासंघ ने सरकार के फैसले का किया स्वागत

पुरानी पेंशन के लिए हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ सरकार से कर रहा वार्तालाप  

हिमाचल प्रदेश:-

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों की ग्रेच्युटी को 10 लाख से बढ़ा कर 20 लाख कर दिया है। आदेश अनुसार जो कर्मचारी 15/3/2003 को या उसके बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को जो एनपीएस के तहत भी आते है उनकी रिटायरमेंट ओर डेथ पर मिलने वाली ग्रेच्युटी को डबल करके प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का लाभ देकर जहाँ पूर्व सरकार पेंशन को बंद करने वाली पहली सरकार बनी थी वही प्रदेश के सभी एनपीएस कर्मचारियों को ग्रेच्युटी लागू करने वाली जय राम सरकार पहली सरकार बनी है।

शिक्षक महासंघ ने सरकार के फैसले का किया स्वागत

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए प्रान्त अध्यक्ष पवन कुमार, प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, प्रान्त संगठन मंत्री विनोद सूद, सभी ज़िलों के अध्यक्ष, महामंत्री, सहित सभी प्रान्त कार्यकारिणी ने सरकार का आभार व्यक्त किया है। प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को जय राम ठाकुर जी अपना परिवार मानते हैं। प्रदेश में कभी इतने लाभ कर्मचारियों को नही मिले। प्रदेश में पेंशन को बंद करने का काम पूर्व सरकार ने किया है। प्रदेश का कर्मचारी उन सरकारों के नुमाइंदों से पूछना चाहते हैं कि आज आपको प्रदेश के कर्मचारियों की पेंशन की चिंता है। जब बन्द की तो कर्मचारियों को राजनीति अखाड़ा बनाने वाले कुछ नेता उस समय मंत्री थे और आज मुख्यमंत्री पर बयान बाजी करने वाले कुछ लोग उनके घुटने दबाते थे और वह इनको मक़दझण्डू कहते थे।

प्रदेश शिक्षक महासंघ सरकार से कर रहा वार्तालाप 

प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित करने का काम जय राम ठाकुर जी ने किया है। धरने प्रदर्शन से कोई भी समाधान नही मिलता। मुख्यमंत्री ने उस दिन प्रदर्शनकारियों को चर्चा के लिए बुलाया ओर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री को उनके पास वार्तालाप के लिए भेजा। परन्तु हैरानी की बात है  कि राजनीतिक रोटियां सेकने वाले नेताओं ने वार्तालाप न होने दिया और टकराव का रास्ता अपनाया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राष्ट्रीय स्तर पर ओल्ड पेंशन को लागू करने के लिए प्रयास कर रहा है। देश और प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए। उसके लिए हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ सरकार से वार्तालाप कर रहा है।

ये भी पढ़े:

 

नालागढ़: मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार ने निवेशकों के साथ साइन किए 810 करोड़ के 15 एमओयू

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंजाब से राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी ने पांचों नामों का कर दिया है एलान

Spread the love THE NEWS WARRIOR 21/03/2022 आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए पांच नामों का कर दिया है एलान क्रिकेटर हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, संजीव अरोड़ा के है पांच नाम उम्मीदवारों ने भर दिया है नामांकन खेल विश्वविद्यालय के प्रमुख बनाए जा सकते हैं […]

You May Like