70 लाख से हमीरपुर में बनाया जाएगा शहीद पार्क, मुख्‍यमंत्री ने सैनिक परिवार किए सम्‍मानित

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 25 Second

THE  NEWS WARRIOR
26 /07 /2022

कारगिल दिवस पर हमीरपुर राज्‍यस्‍तरीय समारोह का किया गया आयोजन

हमीरपुर:-

कारगिल दिवस पर हमीरपुर राज्‍यस्‍तरीय समारोह का आयोजन किया गया।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुबह पौने ग्‍याहर बजे के करीब हमीरपुर पहुंच कर बलिदानियों को याद किया। मुख्यमंत्री ने शहीद मृदुल सहित प्रदेश के 52 बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने शहीद स्‍मारक पर पहुंचकर बलिदानी मृदुल की प्रतिमा पर पुष्‍प अर्पित कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। मुख्‍यमंत्री ने हमीरपुर में 70 लाख रुपये की लागत से शहीद पार्क बनाने की घोषणा की है। शहीद मृदुल स्‍मारक के पास ही निर्माण किया जाएगा।

22 वर्ष पहले विजय की थी हासिल

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण दिवस है। कारगिल पर 22 वर्ष पहले विजय हासिल की थी। आपरेशन विजय के तहत सैनिकों ने जीत हासिल की थी। पाकिस्तान ने धोखे से हमला किया था। उन्होंने कहा भारत हमेशा शांति चाहता है। उन्होंने 527 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हिमाचल 52 शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हिमाचल के जवानों ने भारत मां की रक्षा के लिए खून का कतरा व कुर्बानी दी हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी ने शहीद जवानों के घरों तक पहुंचाई थी पार्थिव देह

युद्ध हुआ और जवानों की शहादत हुई। अटल बिहारी वाजपेयी ने शहीद जवानों की पार्थिव देह घरों तक पहुंचाई थीा। मुख्यमंत्री ने कहा पूरे देश जवानों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा दो परमवीर चक्र मिले हैं। हर शहीद परिवारों को सहयोग व सुविधाएं प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा आठ शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया है। 15 मेडल प्राप्त सैनिकों को सम्मानित किया।

1694 सैनिकों ने देश के लिए दी कुर्बानी 

सैनिक नरेंद्र व संजय के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी देशों में अलग पहचान हैं। देश की रक्षा के लिए सरकार सैनिकों को मजबूती प्रदान की है। देश की एकता व अखंडता पर प्रहार करने वालों को भी नहीं छोड़ा। पाकिस्तान को भी सबक सिखाया है। आतंकवादियों को ठिकाने लगाया गया है। 1694 सैनिकों ने देश के लिए कुर्बानी दी है।

 

 

 

यह भी पढ़े:-

बिलासपुर में 23वें जिला स्तरीय कारगिल विजय दिवस समारोह का किया गया आयोजन

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुल्लू: टैक्सी चालक ने महिला के अपहरण की कोशिश, चंगुल से छुटकर भागने में कामयाब

Spread the love THE NEWS WARRIOR 26 /07 /2022 महिला अपने 8 साल के बेटे के साथ रहती है ससुराल में, पति की हो चुकी है मौत राजीव नाम का टैक्सी चालक बार-बार फोन कर करता है परेशान कुल्लू: हिमाचल के कुल्लू में महिला के अपहरण का मामला सामने आया है। […]

You May Like