भगवंत मान: चाहे कितनी भी बार जीता हो चुनाव एक ही टर्म की मिलेगी पेंशन

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 16 Second
THE NEWS WARRIOR
25/03/2022

पंजाब में अब एक विधायक को एक ही बार मिलेगी पेंशन

3 लाख करोड़ का कर्जदार है पंजाब

MLA को हारने के बाद साढ़े 3 लाख से सवा 5 लाख तक मिलती है पेंशन

आप के इस फैसले से कांग्रेस और अकाली दल को लगा बड़ा झटका

चंडीगढ़:-

पंजाब में अब एक विधायक को एक ही बार पेंशन मिलेगी, चाहे वह कितनी ही बार चुनाव जीता हो। शुक्रवार को CM भगवंत मान ने यह जानकारी दी। मान ने कहा कि जब विधायक सेवा के नाम पर राजनीति में आते हैं तो फिर लाखों की पेंशन देना जायज नहीं है। मान ने कहा कि विधायक ही नहीं बल्कि उनके परिवारों को मिल रही पेंशन को भी रिवाइज किया जाएगा। मान ने कहा कि आने वाले दिनों में इसके बारे में विस्तृत जानकारी दे दी जाएगी।

आप के इस फैसले से कांग्रेस और अकाली दल को लगा बड़ा झटका

आप सरकार के इस फैसले से सबसे बड़ा झटका कांग्रेस और अकाली दल को लगा है। प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा राजिंदर कौर भट्‌ठल समेत अकाली दल और कांग्रेसी दिग्गजों को लगा है। जिन्हें कई बार विधायक रहने की वजह से लाखों रुपये की पेंशन मिल रही थी।

साढ़े 3 लाख से सवा 5 लाख तक मिल रही हैं पेंशन

CM भगवंत मान ने कहा कि हमारे MLA हाथ जोड़कर लोगों से वोट मांगते हैं। कई राज नहीं सेवा की बात कहते हैं। हैरानी की बात यह है कि बहुत से MLA को हारने के बाद साढ़े 3 लाख से सवा 5 लाख तक पेंशन मिलती है। खजाने पर करोड़ों रुपयों का बोझ पड़ता है। कई ऐसे हैं, जो सांसद और MLA दोनों की पेंशन ले रहे हैं।

एक ही टर्म की मिलेगी पेंशन

अब MLA चाहे 2 बार जीते या 7 बार, उसे पेंशन सिर्फ एक ही टर्म की मिलेगी। इसके साथ ही पेंशन से जो करोड़ों रुपया बचेगा, उसे लोगों की भलाई पर खर्च किया जाएगा। कई विधायकों की फैमिली पेंशन भी बहुत ज्यादा हैं, उन्हें भी कम किया जा रहा है।

पूर्व CM की पंजाब में सबसे ज्यादा पेंशन

पंजाब में सबसे ज्यादा पेंशन 5 बार CM रह चुके प्रकाश सिंह बादल की बनती है। उन्हें करीब पौने 6 लाख की पेंशन मिलनी थी। हालांकि उन्होंने कुछ दिन पहले ही पेंशन लेने से इन्कार कर दिया। उनके अलावा 6 बार विधायक रहीं पूर्व CM राजिंदर कौर भट्‌ठल, लाल सिंह, पूर्व मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर को 3.25 लाख, 5 बार विधायक रहे बलविंदर सिंह भूंदड़ और सुखदेव ढींढसा को सवा 2 लाख रुपए पेंशन मिलती है। इनको बतौर राज्यसभा सदस्य अलग से वेतन, पेंशन और भत्ते भी मिलते हैं। इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह भी चुनाव हारे हैं तो उन्हें भी लाखों की पेंशन मिलनी थी।

पंजाब है 3 लाख करोड़ का कर्जदार 

पंजाब पर करीब 3 लाख करोड़ का कर्जा है। गुरूवार को दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद CM भगवंत मान ने खुद इसे कबूल किया था। पंजाब की वित्तीय हालत को देखते हुए उन्होंने केंद्र से 1 लाख करोड़ का पैकेज भी मांगा था।

 

 

 

यह भी पढ़े…………………………………………….

27 मार्च को धर्मशाला में आम आदमी पार्टी की प्रस्तावित रैली हुई रद्द

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माता सोहणीदेवी का मंदिर प्रकृति का माया लोक, जानिए मंदिर के इतिहास के बारे में

Spread the love THE NEWS WARRIOR 25 /03 /2022 धार्मिक पर्यटकों की पसंदीदा सैरगाह और पिकनिक स्थल मंदिर का निर्माण लगभग नौ सौ वर्ष पूर्व  दो भाइयो द्वारा किया गया  रात को स्वप्न में माता के निर्देशानुसार मूर्ति को किया गया था प्रतिस्थापित सोहणी देवी हजारों क्षेत्रवासियों की कुल देवी […]

You May Like