हिमाचल विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है एलान

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 55 Second

THE  NEWS WARRIOR
14 /10 /2022

आज दोपहर 3:00 बजे केंद्री चुनाव आयोग दिल्ली में प्रेसवार्ता करने जा रहा

दिल्ली:

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज हो सकती है। आज दोपहर 3:00 बजे केंद्री चुनाव आयोग दिल्ली में प्रेसवार्ता करने जा रहा है। माना जा रहा है कि आयोग इस दौरान गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। इसके साथ ही प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो सकती है। प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं।

55,07,261 मतदाता डाल सकेंगे वोट 

प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार  55,07,261 मतदाता वोट डाल सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने फोटोयुक्त मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 18-19 साल के 69,781 मतदाता वोट डालेंगे। यानी ये नए वोटर होंगे। इनकी प्रतिशतता 46 से बढ़कर अब 75 फीसदी हो गई है। मतदाताओं का लिंग अनुपात 978 से बढ़कर 981 हो गया है। वोटरों में 27,80,208 पुरुष, 27,27,016 महिला और 37 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या बढ़कर 56001 हो गई है। इनमें 1470 की वृद्धि हुई है।

 

 

 

यह भी पढ़े:

सिरमौर में कोर ग्रुप की मीटिंग में तय करेंगे, किसके कटेंगे टिकट, किसको मिलेगा अभयदान, अमित शाह

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिमला: HRTC की ढली डिपो में लाखों रुपए का कैश चोरी, FIR दर्ज

Spread the love   THE  NEWS WARRIOR 14 /10 /2022 एचआरटीसी के डीएम अशोक कुमार शर्मा ने मामला करवाया दर्ज  शिमला: हिमाचल में जिला शिमला के HRTC की ढली डिपो में लाखों रुपए का कैश चोरी होने का मामला सामने आया है। HRTC प्रबंधन की ओर से इस मामले में […]

You May Like