भारत बंद : हिमाचल में क्या असर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही ये बात, पढ़िए क्या बोले मुख्यमंत्री?
27 सितंबर 2021
शिमला : विभिन्न संगठनों द्वारा देश में किसान आंदोलन को लेकर भारत बंद प्रदर्शन को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के लोग शांतिप्रिय है वे किसी के बहकावे में नहीं आते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियां एवं किसानों के हित की बात उनके दिलों दिमाग में है। हिमाचल प्रदेश में किसान आंदोलन का कोई असर नहीं हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि एक जगह से हमें सूचना मिली है कि कुछ सीटू संगठन के लोगो द्वारा रास्ता रोकने का प्रयास किया गया था बाकि जगहों से बंद की कोई खबर सामने नहीं आई है।
आपको बता दें कि किसान एवं अन्य संगठनों द्वारा कृषि कानूनों को लेकर भारत बंद का आह्वान किया गया था। हिमाचल प्रदेश में इसका मिला जुला असर सामने आया है। हालांकि इतना असर यहां नहीं हुआ है।