2024 के लोकसभा चुनाव में मिलेगा भारत जोड़ो यात्रा का लाभ : प्रतिभा सिंह

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 17 Second

 

The news warrior 

4 मार्च 2023

शिमला : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शनिवार को  शिमला में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा बैठक ली । इस दौरान  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान का 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरे देश में कांग्रेस पार्टी को लाभ मिलेगा। भाजपा संसद के अंदर और बाहर कांग्रेस की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है जिसके खिलाफ राहुल गांधी ने लोगों के बीच में जाकर भारत जोड़ो अभियान शुरू किया और उसी के दूसरे चरण में घर घर तक पहुंचने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है । हिमाचल प्रदेश में भी हर घर तक राहुल गांधी और कांग्रेस की सोच को पहुंचाने के लिए पार्टी काम कर रही है ।

 

यह  भी पढ़ें : मंडी में इस बार एक नहीं , दो दिन पहले मनाई जाएगी होली, यह है खास वजह

 

भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस पार्टी को भविष्य में मिलेगा लाभ

इस बैठक में  हिमाचल प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को किस तरह से और अधिक तेज करना है इसको लेकर रणनीति तैयार की गई। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस पार्टी को भविष्य में लाभ मिलेगा। भाजपा के भारत जोड़ों यात्रा के सफल ना होने के दावों में किसी भी तरह का दम नहीं है बेशक पूर्वांचल राज्य में कांग्रेस को ज्यादा बहुमत नहीं मिला है लेकिन बावजूद इसके पार्टी इन राज्यों में भी काफी मजबूत हुई है।

 

यह भी पढ़ें : बिलासपुर में RTO ने किया औचक निरीक्षण, ओवरलोड वाहनों के काटे चलान

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नहर में गिरे दो युवक , सेल्फ़ी लेते वक्त हुआ हादसा

Spread the love   The news warrior  6 मार्च 2023   शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रोहडू शहर के 2 युवक पंजाब की भाखड़ा नहर में डूब गए हैं। हादसा रविवार को  रोपड़ के रंगीलपुर पुल के पास सेल्फी लेते वक्त पैर फिसलने से हुआ। नहर में […]

You May Like