हिमाचल में 18 को पहुंचेगी भारत जोड़ों यात्रा , 24 किलो मीटर का तय करेगी सफर

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 6 Second

 

 

the news warrior

16 जनवरी 2023

कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को  कांगड़ा जिला के मीलवां से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी | हिमाचल प्रदेश में 24 किलोमीटर का सफर तय करेगी | यात्रा की अगुवाई कर रहे पार्टी नेता राहुल गांधी मलौट में एक विशाल  जनसभा को संबोधित करेंगे | इस अवसर पर प्रदेश के  हर जिले  की संस्कृति देखने को मिलेगी | जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा  18 जनवरी को तीन हजार से अधिक किलोमीटर का सफर तय कर हिमाचल प्रदेश के मीलवां पप्रवेश करेगी |

हिमाचल में करीब 24 किलोमीटर की यात्रा के बाद साढ़े चार बजे मलौट में एक जनसभा का आयोजन होगा | यात्रा में शामिल होने के लिए  प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता मलौट पहुंचेंगे | हर जिला के कार्यकर्ता अपनी पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति की झलक पेश करते हुए यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे |

मलौट में जनसभा के बाद भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी | शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के  विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं | इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री , मंत्री , विधायक के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होंगे |

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

17 जनवरी से प्रवास पर होंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

Spread the love the news warrior 16 जनवरी 2023         विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 17 से 19 जनवरी तक ज़िला के प्रवास पर रहेंगे ।  यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष प्रवास कार्यक्रम के अनुसार 17  जनवरी को प्रातः 11 बजे […]

You May Like