0
0
Read Time:1 Minute, 1 Second
ब्रेकिंग न्यूज : किन्नौर के निगुलसरी में रामपुर ताबो सरकारी बस पर गिरे पत्थर, बस में सवार यात्रियों के घायल होने की ख़बर।
किन्नौर, 4 अक्टूबर 2021
शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में एक बार फिर से बस पर पत्थर गिरने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल पथ परिवहन निगम की रामपुर ताबो बस पर यह पत्थर गिरे हैं। किन्नौर के निगुलसरी प्वाइंट पर एक बार फिर से यह हादसा हुआ है। बस में सवार यात्रियों को चोटें लगने की जानकारी मिली है। इस स्थान पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। पिछले दिन भी सोशल मीडिया पर यहां भूस्खलन का वीडियो वायरल हुआ था।