मनाली में एक बार फिर गोलीकांड , कैफै संचालक को मारी गोली ,आरोपी गिरफ्तार

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 44 Second

 

 

the news warrior

10 जनवरी 2023

हिमाचल प्रदेश के  मनाली के जगतसुख में एक व्यक्ति ने कैफे संचालक को टांग में गोली मारी  जिससे व्यक्ति घायल हो गया | घायल व्यक्ति  की पहचान प्रियाल आचार्य पुत्र स्वर्गीय उर्विज आचार्य निवासी शुरू, प्रीणी, मनाली के रूप में हुई है | कैफे कर्मचारियों ने घायल व्यक्ति को मिशन अस्पताल मनाली पहुंचाया| टांग में गोली फंसने के कारण व्यक्ति की हालत नाजुक हो गई जिसके चलते उसे पहले  कुल्लू, फिर कुल्लू से नेरचौक रेफर किया गया |

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था | देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया |  पुलिस को जानकारी देते हुए कैफे संचालक ने बताया कि शाम को वह घर में था, तभी कैफे से कर्मचारी  का फोन आया कि एक व्यक्ति कैफे में बार-बार रिवाल्वर दिखाकर डरा रहा है | कैफे संचालक ने बताया कि जब वह कैफे में गया तो एक व्यक्ति नशे की हालत में रिवाल्वर हाथ में लिए टेबल में बैठा था | उसने व्यक्ति से पूछा कि वह स्टाफ को क्यों डरा रहा है, जिसके बाद आरोपी ने व्यक्ति के पांव पर गोली चला दी और वह घायल हो गया|

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में बम की अफवाह ,जामनगर में करवाई आपातकाल लैन्डिंग

Spread the love      the news warrior 10 जनवरी 2023   मॉस्को से गोवा आ रही अज़ूर एयर की इंटरनेशनल फ्लाइट की सोमवार रात को गुजरात के जामनगर में आपातकालीन लैंडिंग करवानी पड़ी। क्योंकि गोवा एयर ट्रैफिक कंट्रोल को एक ईमेल प्राप्त हुआ था  जिसमें कहा गया था कि […]

You May Like