The news warrior
4 अगस्त 2023
दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की । इस दौरान उन्हें हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान के बारे में अवगत करवाया । उन्होंने कहा कि राज्य में भारी बारिश से सड़कों और पुलों के बह जाने, जलापूर्ति योजनाओं, सिंचाई योजनाओं, विद्युत आपूर्ति लाइनों सहित सार्वजनिक एवं निजी सम्पति का बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। उन्होंने बाढ़ से लारजी परियोजना को हुए नुकसान से भी प्रधानमंत्री को अवगत करवाया।
प्रदेश के लिए मांगा आर्थिक पैकेज
मंत्री से हिमाचल को जल्द अंतरिम राहत राशि जारी करवाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही प्रदेश में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम भेजने पर भी आभार व्यक्त किया । मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिमाचल के लिए विशेष आर्थिक पैकेज मांगा।
केंद्र राज्य को देगा हरसंभव मदद
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मिले सीएम
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने नड्डा से प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान के बारे में चर्चा की। साथ ही हिमाचल को अधिक से अधिक आर्थिक मदद दिलाने का अनुरोध किया।