कांगड़ा: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 8 Second

THE  NEWS WARRIOR
07 /09 /2022

पंचायत प्रधान के पास गया था चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने

कांगड़ा:

हिमाचल के कांगड़ा स्थित  जनाथ के पंचरुखी की पंचायत अप्पर रजोट में मंगलवार देर रात एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान सुमित कुमार (20) पुत्र संसार चंद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक का शव जंगल के एक हिस्से में पेड़ से लटका हुआ पाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक पंचायत प्रधान के पास चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए गया था।

शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया

जिसके बाद वो अपने घर के लिए चला आया। रात को काफी देर तक वह अपने घर नहीं पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने इस बारे में बैजनाथ पुलिस स्टेशन को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर उसकी तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद युवक का शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया।

किसी के ऊपर भी कोई शक जाहिर नहीं

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे सिविल हॉस्पिटल रख दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों के बयान लिए। मृतक युवक के परिजनों ने किसी के ऊपर भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। DSP BD भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

बिलासपुर: महिला की बाइक से गिरकर मौत, बेटे के साथ आ रही थी सुंदरनगर

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बद्दी: 14.677 किलोग्राम भुक्की के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 08 /09 /2022 एसआईयू टीम को यह सफलता बद्दी के कृष्णा स्टोन क्रशर के समीप मिली नालागढ़: बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने 14.677 किलोग्राम भुक्की बरामद करने में सफलता हासिल की है। एसआईयू टीम को यह सफलता बद्दी के कृष्णा स्टोन क्रशर के […]

You May Like