पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर काँग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 48 Second

 

The news warrior

8 जुलाई 2023

शिमला : हिमाचल प्रदेश के छः बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह की शनिवार को दूसरी पुण्यतिथि थी । उनकी पुण्यतिथि के मौके पर हिमाचल कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया । पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए हिमाचल काँग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के अलावा कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए याद किया ।

 

स्थान चयनित होने के बाद रिज पर स्थापित होगी प्रतिमा

इस दौरान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज वीरभद्र हमारे बीच में नहीं है उनकी पुण्यतिथि के मौके पर आज पूरा प्रदेश उन्हें याद कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के हर कोने में जाकर देखा जाए तो लोग उन्हें श्रद्धा के साथ याद करते हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोग चाहते थे कि वीरभद्र सिंह सदैव उनका नेतृत्व करें लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज स्थापित करने के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात चल रही है। स्थान चयनित होने के बाद जल्द यह काम पूरा हो जाएगा

क्या बोले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार रहे। पूरा प्रदेश उन्हें महान नेता, प्रशासक, इतिहासकार और कद्दावर डिप्लोमेट के तौर पर याद करता है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन ऐसा महसूस होता है कि वे हमारे आसपास हैं। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह आज भी हमारे दिलों में हैं और प्रदेश सरकार भी उनकी नीतियों पर ही आगे बढ़ रही है।

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश के सात जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 14 जुलाई तक मौसम रहेगा खराब

Spread the love The news warrior 8 जुलाई 2023 शिमला : हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह से जारी झमाझम बारिश के बीच मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से हिमाचल प्रदेश में 8 व 9 जुलाई […]

You May Like