THE NEWS WARRIOR
05 /07 /2022
दिल्ली एयरपोर्ट पहुँचने पर टीम सदस्यों व कोच का किया गया स्वागत
कनिष्ठ अंडर 20 वर्ल्ड महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में क्वालीफाई किया व बेहतरीन प्रदर्शन
नई दिल्ली:-
स्लोवेनिया में सम्पन्न हुई अंडर 20 कनिष्ठ महिला वर्ल्ड हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय महिला हैंडबॉल टीम बेहतर प्रदर्शन कर भारत लौट आई। आज दिल्ली एयरपोर्ट पहुँचने पर टीम सदस्यों व कोच का स्वागत किया गया। उसके बाद भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव राजीव मेहता व कोषाध्यक्ष डॉक्टर आनंदेश्वर पांडे व अन्य सदस्यों ने ओलम्पिक संघ के कार्यालय में अंडर 20 कनिष्ठ महिला हैंडबॉल टीम का स्वागत किया। ओलम्पिक संघ के महासाचीव राजीव मेहता व कोषाध्यक्ष डॉक्टर आनंदेश्वर पांडे ने भारतीय टीम की सदस्यों व टीम कोच सचिन चौधरी, सुनील कुमार व मनीषा को सम्मानित किया।
ऐशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक किया था हासिल
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रथम बार है कि कनिष्ठ अंडर 20 वर्ल्ड महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में क्वालीफाई किया व बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम की सदस्य भावना शर्मा ने जहां 32 खिलाड़ियों की सबसे ज्यादा गोल करने की लिस्ट में तीसरा स्थान व जस्सी ने 16वाँ स्थान प्राप्त किया। वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहली बार मे ही इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए दोनों खिलाड़ियों को बधाई। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व अलमाटी में सम्पन्न हुई ऐशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने टीम की सदस्यों व कोच सचिन चौधरी, सुनील कुमार व मनीषा को बधाई दी।
मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी भावना शर्मा व 16वें स्थान पर रही
उन्होंने साथ ही वर्ल्ड चैंपियनशिप में टॉप 32 खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर रही हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी भावना शर्मा व 16वें स्थान पर रही जस्सी को भी बधाई दी। हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, कोषाध्यक्ष टीपी पांडे मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की संचालिका व कोच स्नेहलता ने भी भारतीय महिला टीम के भारत पहुंचने पर स्वागत किया व सभी को बधाई दी है व उम्मीद जताई है कि आगे भी ये महिला हैंडबॉल खिलाड़ी देश व अपने प्रदेश के लिए खेल कर मेडल लाएंगे
यह भी पढ़े:-