0
0
Read Time:1 Minute, 6 Second
The news warrior
4 जुलाई 2023
देश : भाजपा ने मंगलवार को संगठन में बड़े बदलाव किए है । देश में होने वाले विधानसभा और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। इसके तहत पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड राज्यों में प्रदेशाध्यक्षों में बदलाव हुआ है।
राजेंद्र एटीला बने चुनाव प्रबंधन संमिति का अध्यक्ष
कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को पंजाब, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी, तेलंगाना जी किशन रेड्डी और झारखंड में पूर्व सीएम बाबू लाल मरांडी को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त राजेंद्र एटीला को चुनाव प्रबंधन संमिति का अध्यक्ष बनाया गया है।