घुमारवीं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, पीएम मोदी का जलाया पुतला

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 47 Second

 

The news warrior

27 मार्च 2023

घुमारवीं : राहुल गांधी के समर्थन में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सड़कों पर उतर गई है। बिलासपुर जिला के घुमारवीं में आज कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से लेकर गांधी चौक तक रोष रैली और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में मोदी सरकार के फैसले से नाराज चल रही कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने घुमारवीं में भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

 

यह भी पढ़ें : बिलासपुर पुलिस ने 54.63 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा जुखाला का सबसे बड़ा तस्कर

 

राहुल गांधी को प्रताड़ित कर रही केंद्र सरकार : जागीर सिंह मेहता

वहीं, इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे देश में कांग्रेस ने सत्याग्रह रखा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता वापिस लेने से हिमाचल के एक-एक कार्यकर्ता में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि तानाशाही क्या होती है, यह सुना था। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करना तानाशाही की शुरुआत है। वहीं, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता ने कहा कि सोची-समझी साजिश के तहत राहुल गांधी को प्रताड़ित करने की कोशिश केंद्र सरकार द्वारा की जा रही है, लेकिन सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से केंद्र सरकार घबरा गई है क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को अपार सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी व युवा कांग्रेस राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

 

यह भी पढ़ें : शिमला में सचिवालय कर्मचारी ने जंगल में फंदा लगाकर की आत्महत्या 

 

इस मौके पर जिला प्रधान अंजना धीमान, ब्लॉक अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ठाकुर, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज, इंटक उपाध्यक्ष सुनीता धीमान, मनोहर लाल, राजेंद्र भारद्वाज, रवि ठाकुर, धर्मपाल ठाकुर, कुलजीत ठाकुर, करतार चौधरी, विक्रम ठाकुर, सुमन चंदेल, संजीव मल्होत्रा मस्त राम राणा आदि उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

69वीं सीनियर महिला नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल ने जीता रजत पदक

Spread the love   The news warrior  27 मार्च 2023 शिमला : हरियाणा में आयोजित 69वीं सीनियर महिला नेशनल कबड्डी में हिमाचल की खिलाड़ियों ने  रजत पदक पर कब्जा किया है । रविवार रात खेले गए फाइनल मुकाबले में मेजबान हरियाणा ने  हिमाचल को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली […]

You May Like