द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं दिल्ली, पीएम मोदी से की मुलाकात

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 27 Second

THE NEWS WARRIOR
23 /06 /2022

कल भर सकती हैं नामांकन, बेटी इतिश्री ने कही यह बात

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से होगा राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू  का मुकाबला 

दिल्ली:-

राजग की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से दिल्ली पहुंच गईं। यहां पहुंचते ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुर्मू शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगी। राष्ट्रपति पद के लिए उनका  मुकाबला विपक्ष के साझा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से होगा।

समाज के सभी वर्गों ने पूरे देश में सराहा

भुवनेश्वर से दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. वीरेंद्र कुमार तथा भाजपा नेता मनोज तिवारी ने मुर्मू का स्वागत किया। इसके बाद वे पीएम मोदी से मिलने उनके निवास पर गईं। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों ने पूरे देश में सराहा है। जमीनी समस्याओं और भारत के विकास के लिए उनकी समझ उत्कृष्ट है।’

 विश्वास ही नहीं हो रहा: इतिश्री
इससे पहले भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में भावी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री ने कहा कि मां राष्ट्रपति बनने जा रही हैं, यह अविश्वसनीय लग रहा है। ओडिशा की एक बैंक में कार्यरत इतिश्री ने कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है। हमें अब भी भरोसा नहीं हो रहा है कि ऐसा होने जा रहा है। इतिश्री ने कहा कि मां को भी यह भरोसा नहीं था।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलासपुर: वर्ल्ड ओलंपिक डे पर 'रन फॉर फन तथा वॉक एंड टॉक' कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love THE NEWS WARRIOR 23/06/2022 साढ़े सात किलोमीटर लंबी दौड़ में युवाओं समेत सभी आयु वर्ग के कुल  750 खिलाड़ियों ने लिया भाग बिलासपुर:- बिलासपुर जिला  में आज वर्ल्ड ओलंपिक डे पर क्रिकेट एसोसिएशन और साइकिल एसोसिएशन ने ‘रन फॉर फन तथा वॉक एंड टॉक’ कार्यक्रम का आयोजन […]

You May Like