THE NEWS WARRIOR
30/05/2022
शनि देव जयंती के उपलक्ष्य पर लेठवीं शनि देव मंदिर में भव्य आयोजन
ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है शनि जयंती
घुमारवीं:-
बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल के गतवाड़ पंचायत के लेठवीं गांव में उतर भारत का प्रसिद्ध शनि देव मंदिर हैं। यहां लोग दूर-दूर से माथा टेकने आते हैं। लेठवीं शनिदेव मंदिर में 30 मई को शनि देव जयंती के उपलक्ष्य पर एक भव्य आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर मंदिर न्यास द्वारा कलश यात्रा और शंखनाद के साथ मंदिर में शिवलिंग और नंदीगण की स्थापना की गई। शनि देव जयंती के उपलक्ष्य पर मंदिर में हवन यज्ञ और भंडारे तथा रात को विशाल जागरण का आयोजन जाएगा। मंदिर न्यास द्वारा शिवलिंग की स्थापना सुबह 9 बजे, हवन यज्ञ 10 बजे, पूर्णाहुति 1 बजे, भंडारे का आयोजन 2 बजे किया गया वहीं रात 8 बजे जागरण का आयोजन भी जाएगा।
अमावस्या तिथि को मनाई जाती है शनि जयंती
हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन शनि देव का जन्म हुआ था। इसलिए इसे शनि जयंती के रूप में जाना जाता है।
मंदिर की स्थापना
मंदिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया की मंदिर के निर्माण के लिए खुदाई करते समय मजदूरों को एक पत्थर की शिला मिली जिसकी जानकारी मजदूरों ने मंदिर के पुजारी को दी। बाद में इस पत्थर शिला को मंदिर में शनि शिला के रूप में स्थापित कर दिया गया है।
यह भी पढ़े:-