हिमाचल: 2 किलो 824 ग्राम अफीम के साथ 2 युवक गिरफ्तार

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 0 Second

 

THE NEWS WARRIOR
07 /05 /2022

तेजी से फैलता जा रहा है प्रदेश में नशे का कारोबार 

पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए बिछाया था जाल 

पुलिस ने 2 किलो 824 ग्राम अफीम के साथ नेपाली मूल के दो युवकों को किया गिरफ्तार 

शिमला:-

प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। आए दिन नशा तस्कर पकड़े जा रहे है पुलिस भारी मात्रा में नशे का सामान पकड़ रही है। ताजा मामले में शिमला पुलिस ने शुक्रवार देर रात 2 किलो 824 ग्राम अफीम के साथ नेपाली मूल के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

तस्करों को पकड़ने के लिए बिछाया था जाल

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक नशे की खेप के साथ सोलन से शिमला आ रहे हैं तो पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही वह शोघी बैरियर के पास पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। तलाशी ली गई तो अफीम बरामद हुई।

नेपाली मूल के दो युवकों को किया गिरफ्तार

आरोपियों के नाम विजय खत्री पुत्र खोले नायक विल मैग्मा जिला रुकुम आंचल रावती (नेपाल) और विजय टीका राम गिरी पुत्र मीना गिरी गांव विजय नगर-4 जिला कपिल वास्तु आंचल लुमानी (नेपाल) हैं। तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

शिमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता

एसपी शिमला मोनिका भंटुगरू का कहना है कि ला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 2 किलो अफीम के साथ 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच एएसआई सुल्तान सिंह कर रहे हैं। पुलिस अब इन दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस अन्य जगहों पर भी दे सकती है दबिश 

पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि तस्कर अफीम कहां से लाए थे और इसकी डिलीवरी कहां पर होनी थी। पुलिस जिला शिमला में नशे के कारोबार में संलिप्त कुछ संदिग्धों से भी इस घटना को जोड़कर देख रही है। ऐसे में पुलिस की टीम शहर में अन्य जगहों पर भी दबिश दे सकती है।

 

 

 

यह भी पढ़े :-

किन्नौर:टिडोऺग जल विद्युत परियोजना सुरंग में कार्य करते दबे 5 मजदूर

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कॉलेजों में ही होगी पेपरों की चैकिंग, यूनिवर्सिटी ने जारी किया फरमान

Spread the love THE NEWS WARRIOR 07/05/2022 अब सेकेंड और फाइनल ईयर के एग्जाम की पेपर मार्किंग होगी संबंधित कॉलेजों रिजल्ट जल्दी निकल जाए, इसलिए लिया फैसला शिमला:- हिमाचल प्रदेश में इस बार एग्जाम के बाद आंसर शीट्स यूनिवर्सिटी को नहीं भेजी जाएंगी। सभी कॉलेज अब पेपरों की चैकिंग खुद […]

You May Like