विधानसभा चुनावों में नूरपुर रहेगी हॉट सीट, ये चेहरा है बड़ा कारण

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 18 Second

THE NEWS WARRIOR
24 /03/2022

हिमाचल विधानसभा चुनाव में हाट सीट बनेगी नूरपुर

त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार

निक्‍का के ऐलान से तीसरे विकल्‍प को मिली हवा

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में  हो सकता है।कोई बड़ा धमाका 

कांगड़ा:-

पंजाब के साथ सटी जिला कांगड़ा की नूरपुर विधानसभा सीट 2022 के चुनाव में हाट सीट बनने जा रही है। इसमें त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार नजर आने लगे। भाजपा सरकार में मौजूदा वन एवं युवा सेवा खेल मंत्री राकेश पठानिया बतौर नूरपुर के विधायक सक्रिय हैं तो मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं क्षेत्र के पूर्व विधायक अजय महाजन कांग्रेस पार्टी की ओर से फील्ड में डटे हुए हैं। लेकिन इन दो चेहरों के बीच इस बार भाजपा के पूर्व महामंत्री रणवीर सिंह निक्का भी चुनावी मैदान में ताल ठोक चुके हैं और हर हाल में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर चुके हैं। जिस कारण क्षेत्र में निक्का ने भी अपनी पूरी ताकत से जन संपर्क अभियान चलाकर सक्रियता बढ़ा दी है।

सरकार और संगठन दोनों जगह हाशिए पर

निक्का वर्तमान में अपनी पार्टी की सरकार और संगठन दोनों जगह हाशिए पर चल रहे हैं और नूरपुर क्षेत्र में पक्ष विपक्ष पर जमकर ताबड़तोड़ हमले भी करते हुए बारी बारी की राजनीति के तिलस्म को तोड़ने का दम भर रहे हैं। लेकिन क्या वह तीसरा विकल्प बन पाएंगे, यह अभी दूर की बात है।

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में हो सकता है कोई बड़ा धमाका 

पड़ोसी राज्य पंजाब में आप की प्रचंड जीत के बाद जिस तरह आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में अपनी पूरी सक्रियता बढ़ा दी है और पार्टी मजबूत नेताओं की तलाश में निकल पड़ी है जोकि पहाड़ पर भी झाड़ू का जादू चला पाने में सक्षम हों। ऐसे में चर्चाएं जोरों पर हैं कि क्या नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से रणवीर सिंह निक्का भी झाड़ू चला सकते हैं, जो लगातार तीसरे विकल्प की बात करते आ रहे हैं। इन चर्चाओं को निक्का के समर्थक भी गाहे बगाहे इंटरनेट मीडिया पर आए दिन बल दे रहे हैं कि आने वाले दिनों में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में भी कोई बड़ा धमाका हो सकता है।

 

 

यह भी पढ़े :-   पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में जाने से पहले आपके लिए ये ख़बर है महत्वपूर्ण

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहाड़ बने आप के लिए बड़ी चुनौती

Spread the love THE NEWS WARRIOR 24/03/2022 AAP के सामने संगठनात्मक ढांचा तैयार करना सबसे बड़ी समस्या तीसरे विकल्प के तौर पर नौ सियासी दलों को नकार चुके हैं हिमाचल के लोग 6 अप्रैल को तय होगा AAP का भविष्य शिमला:- पंजाब में जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी […]

You May Like