हिमाचल : केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शीतकालीन छुट्टियाँ की रद्द ,16 जनवरी से लगेंगी कक्षाएँ

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 26 Second

the news warrior

10 जनवरी 2023

 

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शीतकालीन छुट्टियों को रद्द कर दिया है| अब केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभी परिसरों में 16 जनवरी से कक्षाएँ  शुरू हो जाएंगी | विद्यार्थियों को 31 जनवरी तक छुट्टियां दी गई थी | राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के सर्वेक्षण के कारण सीयू प्रशासन ने छुट्टियां रद्द करने का फैसला  लिया है | 31 जनवरी तक शीतकालीन छुट्टियां घोषित की गई  थी |

अब छुट्टियों की अवधि को घटा  दिया गया है| केन्द्रीय विश्वविद्यालय  में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को अब 16 जनवरी से कक्षाओं लगानी होंगी  | सीयू के सर्वेक्षण के लिए इस  माह नैक की आ रही है| सर्वेक्षण के दौरान संबंधित संस्थान में विभिन्न  बिंदुओं को परखा जाता है|  जब टीम सर्वेक्षण के लिए आए, तो उन्हें कक्षाएं खाली न मिलें,  सीयू प्रशासन ने 31 जनवरी तक दी गई छुट्टियों को  रद्द कर दिया है|

 

गौर रहे कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में देश भर के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं| ऐसे में छुट्टियां  होने के बाद वे भी अपने-अपने राज्यों को चले गए थे, लेकिन अब छुट्टियां रद्द होने के चलते उन्हें भी जल्द ही सीयू के कैंपस में आना होगा |

केन्द्रीय विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन शर्मा ने बताया कि नैक की टीम केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के दौरे पर इस  माह आ रही है| इसके चलते सीयू में विद्यार्थियों को 31 जनवरी तक दी गई छुट्टियों को कम किया जा रहा है| केंद्रीय विश्वविद्यालय में अब 16 जनवरी से कक्षाएं लगना शुरू हो जाएंगी|

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विकासार्थ विद्यार्थी शिमला ने ग्लेन नेचर ट्रेल के रखरखाव हेतू नगरपालिका आयुक्त व वन मंडलाधिकारी शिमला को सौंपा ज्ञापन

Spread the love   the news warrior 10 जनवरी 2023   आज विकासार्थ विद्यार्थी (SFD) शिमला के प्रतिनिधिमंडल ने ग्लेन नेचर ट्रेल से संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर नगरपालिका आयुक्त व वन मंडलाधिकारी शिमला को ज्ञापन सौंपा | जिसमें उन्होंने ट्रेल को नशे का अड्डा बनाने वालों पर शिकंजा कसने […]

You May Like