हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती आधिकारिक अधिसूचना जारी, विभाग में भरे जाने हैं 1334 पद , जानिए कब कर सकते हैं आवेदन।
शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 1334 पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। 1 अक्टूबर 2021 से इन पदों को भरा जाएगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिरीक्षक जेपी सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी हैं।
आठ स्थानों पर लगेंगे हेल्प डेस्क।
अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए प्रदेश के आठ स्थानों पर हेल्प डेस्क लगाएं जाएंगे।ये हेल्प डेस्क पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह जिला कांगड़ा, प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा जिला शिमला, प्रथम भारत आरक्षित वाहनी बनगढ़ जिला उना, द्वितीय भारत आरक्षित वाहनी सकोह जिला कांगड़ा, तृतीय भारत आरक्षित वाहनी पंडोह जिला मंडी, चतुर्थ भारत आरक्षित वाहनी, जंगलबेरी जिला हमीरपुर, पांचवी भारत आरक्षित वाहनी (महिला) बस्सी जिला बिलासपुर व छठी भारत आरक्षित वाहनी धौलाकुआं जिला सिरमौर में स्थापित किए गए है।
भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए ये हेल्प डेस्क लगाएं जाएंगे अभ्यर्थियों के फार्म आनलाइन माध्यम से जमा होंगे।