जेबीटी शिक्षकों के रिक्‍त पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 59 Second

THE NEWS WARRIOR
16 /03 /2022

जे.बी.टी. के रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द शरू होगी बैचवाइज भर्ती

शिक्षकों की उचित मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक किया जाएगा विचार

बी.एड, टेट पास, शास्त्री व भाषा अध्यापकों का पदनाम टी.जी.टी करने कि की गई हैं घोषणा

शिमला :-

सरकार जल्द ही जे.बी.टी. के रिक्त पद भरने के लिए बैचवाइज भर्ती शुरू करेगी। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को सुविधाएं देने के लिए बजट में कई घोषणाएं की गई हैं। बी.एड, टेट पास, शास्त्री व भाषा अध्यापकों का पदनाम टी.जी.टी करने की घोषणा की गई है। साथ ही प्रवक्ता स्कूल काडर व प्रवक्ता स्कूल न्यू का पदनाम प्रवक्ता किया है।

टी.जी.टी से पदोन्नत प्रवक्ता को मुख्याध्यापक के रूप में पदोन्नति के लिए दिया जाएगा एक बार विकल्प 

बजट में यह भी घोषणा की गई है कि टी.जी.टी से पदोन्नत प्रवक्ता को मुख्याध्यापक के रूप में पदोन्नति के लिए एक बार विकल्प दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र के लिए वर्ष 2022-23 के दौरान 8,412 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सभी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

महामारी के बावजूद कर्मचारियों को समय पर दिया गया वेतन 

महामारी के बावजूद कर्मचारियों के वेतन में एक दिन की भी देरी नहीं हुई है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डा. मामराज पुंडीर ने शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर हमेशा ध्यान देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को मांगपत्र भी सौंपा। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर व महासंघ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़िए …………………………………………………………..

देवभूमि स्वर्ण समाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग-5 किया जाम, वाहनों की आवाजाही बंद

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सवर्ण आयोग के प्रदर्शनकारियों और पुलिस में टकराव, शिमला के ए.एस.पी सुशील कुमार सहित चार जवान घायल

Spread the love THE NEWS WARRIOR 16 /03 /2022 प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जोरदार टकराव ए.एस.पी सुशील कुमार सहित चार जवान घायल ए.एस.पी सुशील कुमार के सिर पर गंभीर चोट पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने का किया जा रहा है प्रयास  शिमला :- हिमाचल प्रदेश में सवर्ण आयोग की […]

You May Like