परिवार बोला: हत्या पर 10 लाख का रखा था इनाम ; हर्षा को दी जा रही थी धमकियाँ

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:5 Minute, 9 Second

THE NEWS WARRIOR
22/02/2022

अंतिम यात्रा के दौरान भी हुई थी हिंसा

हर्षा ने फेसबुक पर हिजाब के खिलाफ की थी पोस्ट

हर्षा की हत्या करने वाले को 10 लाख रु. इनाम देने का किया गया था ऐलान 

कर्नाटक:-

हिजाब विवाद के बीच रविवार को कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंगदल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या कर दी गई। शिवमोगा पुलिस ने मंगलवार तक जिले में कर्फ्यू लगाने की बात की थी। इस घटना को लेकर सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस आमने-सामने हैं। इस बीच भास्कर ने बजरंगदल कार्यकर्ता के परिवार से बात की। परिवार ने कहा कि हर्षा की हत्या करने वाले को 10 लाख रु. इनाम देने का ऐलान किया गया था।

परिवार ने कहा कि हर्षा कुछ दिन पहले ही बजरंग दल छोड़ चुका था। उसे धमकियां मिल रही थीं और इसकी शिकायत पुलिस को भी दी गई थी। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है। वहीं शिवमोगा जिले के प्रभारी मंत्री के.एस. नारायण गौड़ा ने कहा है कि स्थिति कंट्रोल में है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कासिफ और नदीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी नदीम पर 10 मामले दर्ज हैं।

अंतिम यात्रा के दौरान भी हुई थी हिंसा, अब 500 पुलिस वाले तैनात

रविवार रात करीब 9 बजे हर्षा की चाकू मारकर पर हत्या कर दी गई थी। वह 26 साल का था।​ जब हर्षा की शव यात्रा में हिंसा भी हुई। शिवमोगा के एस.पी. लक्ष्मी प्रसाद बीएम ने कहा जुलूस खत्म होने के बाद सब कुछ शांतिपूर्ण है। 500 से ज्यादा पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इस मामले में अब तक तीन लोग अरेस्ट हुए हैं, दो और गिरफ्तारियां अभी बाकी हैं, लेकिन पुलिस ने उनकी पहचान उजागर नहीं की है, न ही हत्या के कारण बताए हैं।

तनाव के चलते स्कूल-कॉलेज बंद

शव यात्रा में हिंसा के दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों को कंट्रोल करने पुलिस को कई जगहों पर आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा था। सुरक्षा के चलते शहर में धारा 144 लागू की गई है। शिवमोगा में हालात काबू में रखने के लिए एहतियात के तौर पर स्कूल-कॉलेज दो दिन के लिए बंद किए गए हैं।

डीके शिवकुमार पर उकसाने का आरोप, कांग्रेस नेता बोले- दंगे भाजपा करा रही

राज्य के मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने घटना को धार्मिक रंग देते हुए कहा, ‘हर्षा की हत्या मुस्लिम गुंडों ने की है। हत्या के लिए कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने उकसाया था।’ जवाब में डीके शिवकुमार ने कहा, ‘भाजपा धर्म के नाम पर दंगा करा रही है। ईश्वरप्पा के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज होना चाहिए।’ भाजपा नेता बीएल संतोष ने कहा, ‘हर्षा की हत्या एंटी हिजाब प्रोटेस्ट की वजह से हुई है।’

कर्नाटक के होन्नाली से भाजपा विधायक सांसद रेणुकाचार्य द्वारा हर्ष के परिवार को 2 लाख रुपए के मुआवजे की भी घोषणा की गई है। शिवमोगा जिले के प्रभारी मंत्री केसी नारायण गौड़ा ने कहा कि बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या की घटना बिना समर्थन के नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि आरोपी और मृतक के बीच हाथापाई हुई थी।

हर्षा ने फेसबुक पर हिजाब के खिलाफ की थी पोस्ट 

शुरुआती जांच में पुलिस इसे हिजाब विवाद से जोड़कर देख रही है, क्योंकि हर्ष ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर हिजाब के खिलाफ और भगवा शॉल के समर्थन में पोस्ट लिखी थी। दरअसल, कर्नाटक के उडुपी में हिजाब विवाद सामने आने के बाद से ही बजरंग दल काफी सक्रिय है। इसीलिए हर्ष की हत्या में साजिश के एंगल का शक गहरा गया है। हालांकि, पुलिस इस पर कुछ भी बोलने से बच रही है।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने ऊना में पटाखा फैक्टरी में अग्निकांड पर दिए, जाँच के आदेश

Spread the love THE NEWS WARRIOR 22 /02 /2022 मुख्यमंत्री ने ऊना में पटाखा फैक्टरी में अग्निकांड पर शोक व्यक्त किया हादसे की मंडलायुक्त से जांच के आदेश हादसे में छः लोगों की मृत्यु ऊना:- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिला के हरोली उप-मंडल के बाथू में एक […]

You May Like