THE NEWS WARRIOR
13 /08 /2022
बंजार पुलिस थाना में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू
कुल्लू:-
जिला कुल्लू में महिलाओं के साथ आपराधिक मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल में एक मूक बधिर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत मिलने के बाद बंजार पुलिस थाना में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को बंजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि वह पिछले दो सालों से अपने मायके में अपनी मां और बेटे के साथ रहती है और उसी मकान की दूसरी तरफ इसकी चचेरी बहन और भाई रहता है यह दोनों गूंगे और मूक बधिर हैं।
मामला दर्ज कर छानबीन शुरू
महिला ने शिकायत में कहा है कि जब वह शाम के समय भ्रमण कर घर लौट रही थी तो ज्ञानचंद उर्फ शेर सिंह शिला निवासी मूक बधिर महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला ने मूकबधिर महिला के साथ हुए इस दुष्कर्म की शिकायत बंजार पुलिस थाना में दी है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
आरोपी दो दिन के रिमांड पर
उधर पुलिस के अनुसार इस घटना में तुरंत कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस दौरान व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है।
यह भी पढ़े: