The news warrior
1 सितंबर 2023
बिलासपुर : बिलासपुर जिला के लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टी पर्व के उपलक्ष्य पर श्रीमदभागवत कथा शुक्रवार को विधिवत रूप शुरू हो गई है । इस अवसर पर मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार सदर नरेशकुमार ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना की तथा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
श्री कृष्ण की लीलाओं का किया जाएगा वर्णन
मंदिर न्यास द्वारा करवाए जा रहे इस धार्मिक समागम में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित हंसराज शर्मा अपने मुखारविंद से इस कथा में प्रभु श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करेंगे। कथा के पहले दिन पंडित हंसराज शर्मा ने श्रोतागणों को श्रीमद भागवत कथा के महत्व को बताया ।
श्रीकृष्ण के जीवन के बारे में बताया गया है विस्तार से
उन्होंने बताया कि महर्षि वेद व्यास द्वारा संक्षेप में भागवत पुराण के स्थान, विषय और महत्व का वर्णन किया गया है। यह पुराण हिन्दू धर्म के आधारभूत ग्रंथों में से एक है इस पुराण में स्कन्धों में विष्णु के अवतारों का सम्पूर्ण वर्णन है। स्कन्ध एक में सृष्टि का विस्तृत वर्णन है, जिसमें वेदों का महत्त्व और धर्म का उपदेश दिया गया है। स्कन्ध दो से दस तक में विष्णु के विभिन्न अवतारों की चरित्रकथाएं हैं, जिनमें श्रीकृष्ण का जीवन विशेष रूप से विस्तारपूर्वक बताया गया है।
मन की शुद्धि के लिए इससे बड़ा कोई साधन नहीं
उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत साक्षात भगवान का स्वरूप है इसीलिए श्रद्धापूर्वक इसकी पूजा अर्चना की जाती है। इसके पढ़ने और सुनने से भोग और मोक्ष दोनों सुलभ हो जाते हैं। मन की शुद्धि के लिए इससे बड़ा कोई साधन नहीं है। भागवत के पाठ से कलियुग के समस्त दोष नष्ट हो जाते हैं। इसके श्रवण मात्र से हरि हृदय में आ विराजते हैं।