मंडी: दो बूथों पर बिछाया रेड कारपेट, बुजुर्गों व युवाओं किया जाएगा सम्मानित

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 8 Second

THE  NEWS WARRIOR
11 /11 /2022

महिला मतदान बूथों के लिए तैनात महिला कर्मचारियों को EVM देकर रवाना

मंडी:

मंडी जिला के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के दो महिला पोलिंग बूथों पर मतदाताओं के लिए रेड कारपेट बिछाए जाएंगे। शुक्रवार को दोनों महिला मतदान बूथों के लिए तैनात महिला कर्मचारियों को EVM देकर रवाना कर दिया गया। महिला कर्मचारी बूथों में एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा और दूसरा बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान बडोह के एक भवन में बनाया गया है। रेड कारपेट लगाने का उद्देश्य महिला कर्मचारियों का सम्मान और इन बूथों पर मतदान करने के लिए आने वाले पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और बुजुर्गों के लिए रखा गया है। इन दोनों ही बूथों में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और बूथ में आकर मतदान करने वाले 80 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

ये कर्मचारी रहेंगे तैनात

विशेष यह है कि छात्रा स्कूल के बूथ की पीठासीन अधिकारी अनुराधा रामोत्रा हिमाचल की ऐसी पहली महिला बनी है जिन्होंने लगातार पांच बार चुनावी प्रक्रिया भाग लिया है। इस बूथ पर अन्य महिलाओं में सहायक पीठासीन अधिकारी निधि सैनी और पोलिंग अधिकारियों में भामा ठाकुर और नयना देवी शामिल हैं। पुलिस कर्मचारी सुषमा और गृहरक्षक किरण इस बूथ पर सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी। बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान बड़ोह में बने दूसरे महिला कर्मचारी बूथ में विजय कुमार को पीठासीन अधिकारी, श्रेष्ठा गौतम को सहायक पीठासीन अधिकारी, भीमा और वीना को पोलिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि पुलिस कर्मी लता और गृहरक्षक राजकुमारी सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगी।

 मतदाताओं के लिए स्वागत गेट भी लगाए

सुंदरनगर के एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि दोनों ही बूथों पर रेड कार्पेट बिछाने के साथ यहां मतदाताओं के लिए स्वागत गेट भी लगाए जाएंगे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के सभी छह हत्यारे बरी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए रिहाई के आदेश

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल में मौसम का बदला मिजाज, हमीरपुर समेत 5 जिलों में बारिश, 7 जिलों में बर्फबारी का भी अलर्ट

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 14 /11 /2022 मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रदेश में दस्तक देने के कारण दर्ज किया गया हिमाचल: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एकाएक करवट बदली है। शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आसमान में काले बादल छाए हैं, जबकि ऊंचाई वाले […]

You May Like