पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 6 Second

THE NEWS WARRIOR
17/05/2022

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड बनारस से देर रात हुआ गिरफ्तार

पेशी के बाद पुलिस करेगी आरोपित से तहकीकात

धर्मशाला:-

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। हिमाचल पुलिस ने आरोपित को उत्‍तर प्रदेश के बनारस से देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपित के साथ उसके एक अन्य साथी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों आरोपितों को धर्मशाला लाया जा रहा है व आज इन्‍हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद पुलिस आरोपित से तहकीकात करेगी कि किस तरह से पेपर लीक हुआ और उन्होंने किस तरह से नेटवर्क सेट किया था, जिसके चलते पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे में हुए भर्ती तंत्र को आरोपितों ने आसानी से तोड़ दिया।

मास्टरमाइंड गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार एसआइटी ने पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड शिव बहादुर को बनारस से बीती रात गिरफ्तार कर लिया हैं। उसके साथ उसके अन्य साथी अखिलेश को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपितों को धर्मशाला लाया जा रहा है, जहां उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। यहां पुलिस इन्‍हें रिमांड पर लेगी व पूरे मामले की पूछताछ में होगी।

यह भी पढ़े :-

अब हिमाचल में UG-PG के विद्यार्थी पढ़ेंगे साइबर सिक्योरिटी सब्जेक्ट

पुलिस ने टॉपर्स को बनाया निशाना 

इससे पहले पुलिस ने जिला सोलन में पेपर लीक मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने ऐसे युवकों को निशाना बनाया है, जिनके नंबर अधिक आए हैं और जो टॉपर रहे हैं। 65 से अधिक अंक लेने वाले युवकों से कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

करीब 26 आरोपितों की हो चुकी हैं गिरफ्तारी

उल्लेखनीय हैं की अब तक मामले में 26 के करीब आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस आरोपितों की धरपकड़ कर आगामी छानबीन कर रही है। मास्टर माइंड को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़े :-

युवती ने गला काट कर की आत्महत्या

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले में आज से युवा कांग्रेस की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Spread the love THE NEWS WARRIOR 17/05/2022 मामले की सीबीआई या फिर सिटिंग जज करें जांच पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की नहीं की जा सकती उम्मीद शिमला:- हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में आज से युवा कांग्रेस अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू […]

You May Like