अब स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सड़क सुरक्षा का पाठ, अधिसूचना जारी

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 36 Second
THE NEWS WARRIOR
19/05/2022

विद्यार्थयों को वाहन चलाते व सड़क पर पैदल चलते समय किन नियमों का पालन करना चाहिए के बारे में दी जाएगी जानकारी

एससीईआरटी सोलन को इसका पाठ्यक्रम तैयार करने का सौंपा गया था जिम्मा

शिमला:-

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा। विद्यार्थयों को बताया जाएगा कि वाहन चलाते व सड़क पर पैदल चलते समय किन नियमों का पालन करना चाहिए। एससीईआरटी सोलन को इसका पाठ्यक्रम तैयार करने का जिम्मा सौंपा था। उच्चतर शिक्षा निदेशक डा. अमरजीत शर्मा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

स्कूलों को भेजा “सड़क सुरक्षा जिम्मेदारी हमारी” लिंक 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने छठी से दसवीं तक के पाठ्यक्रम में “सड़क सुरक्षा जिम्मेदारी हमारी” के नाम से इसका लिंक बनाकर स्कूलों को भेजा है। शिक्षा विभाग ने कहा कि अध्ययन सामग्री समस्त विद्यालयों के यूएसईआर आइडी में भी उपलब्ध है। इसके तहत यातायात से संबंधित पुलिस व परिवहन विभाग के विभिन्न नियमों को सरल भाषा में चैप्टर के रूप डिजाइन किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को उनके मानसिक स्तर के हिसाब से समझाया जा सके।

यह भी पढ़े:-

उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने निर्माणाधीन कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के कार्यो का किया निरीक्षण

इन विषयों के बारे में दी जाएगी जानकारी 

सड़क सुरक्षा के अंतर्गत सीट बेल्ट लगाने व हेलमेट पहनने के लाभ भी बताए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने अलग विषय शुरू करने की बजाय छठी से दसवीं कक्षा तक हिंदी, सामाजिक विज्ञान, आपदा प्रबंधन के विषय में नया पाठ शुरू किया है। सड़क हादसों में हर साल हजारों लोग जान गंवाते हैं। बच्चे भी हादसों का शिकार हुए हैं। इसी के तहत सरकार ने विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए  यह निर्णय लिया है।

किस विषय में क्या पढ़ाया जाएगा 

  1. विषय,पुस्तक का नाम     अध्याय का नाम
  2. हिंदी, वसंत भाग-1-        अध्याय 18 बात बात में बात
  3. हिंदी, वसंत भाग-2-       अध्याय 21 आखिर बेटी किसकी है
  4. सामाजिक विज्ञान, सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन-3, अध्याय 11 सड़क सुरक्षा एवं जन सहभागिता
  5. आपदा प्रबंधन, आओ मिलकर चलें एक सुरक्षित भारत की ओर-भाग 2, अध्याय छह सड़क दुर्घटनाएं कारण एवं रोकथाम के उपाय
  6. सामाजिक विज्ञान, लोकतांत्रित राजनीति, अध्याय 10 सजग रहें सुरक्षित रहें।

 

 

 

यह भी पढ़े:-

शिमला में व्यक्ति ने फंदा लगा कर की आत्महत्या

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

29 मई से होगा HRTC का काम छोड़ो आंदोलन, ड्राइवर यूनियन का एलान

Spread the love THE NEWS WARRIOR 19/05/2022 29 मई रात 12 बजे के बाद नहीं चलेंगी एचआरटीसी की बसें एचआरटीसी कर्मचारियों के साथ निगम कर रहा सौतेला व्यवहार शिमला:- हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ड्राइवर यूनियन ने निगम प्रबंधन के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने […]

You May Like