9 अक्टूबर को बिलासपुर में बहुजन समाज पार्टी, संस्थापक कांशीराम का राज्य स्तरीय परिनिर्वाण दिवस मनाएगी : नारायण आजाद
बिलासपुर 04 अक्टूबर 2021
बहुजन समाज पार्टी नौ अक्तूबर को बिलासपुर में पार्टी संस्थापक कांशी राम का राज्य स्तरीय परिनिर्वाण दिवस मनाएगी। जिसमें प्रदेश भर से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इस दौरान पार्टी की गतिविधियों पर भी चर्चा होगी। यह बात बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नारायण आजाद ने बिलासपुर में प्रेसवार्ता में कही उन्होंने कहा कि परि निर्वाण दिवस के मौके पर बिलासपुर नगर परिषद में कार्यक्रम का आयोजन होगा।
इस दौरान लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारों ने गरीब वर्ग का शोषण ही किया है। दोनों राजनीतिक दलों की नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा ही हर वर्ग के लिए नीतियां बनाई हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार व केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवा वर्ग को सिर्फ ठगने का ही काम किया है। लेकिन अब युवा वर्ग जागरूक हो चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए भी कल्याणकारी नीतियां नहीं बनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से अब जनता परेशान हो गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि नौ अक्तूबर को कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं ।